Categories: एस्ट्रो

September Sun Transit 2025 : सूर्य करेंगे वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति को मजबूत, संतान की सेहत का रखें ध्यान

September Sun Transit  2025 : सूर्य देव 17 सितम्बर अपनी राशि सिंह को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और यहां अक्टूबर की 17 तारीख तक रहने वाले हैं

September Sun Transit  2025 : सूर्य देव 17 सितम्बर अपनी राशि सिंह को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और यहां अक्टूबर की 17 तारीख तक रहने वाले हैं ऐसे में तो वृष राशि वालों के लिए यह परिवर्तन कई तरह की चुनौतियों और अवसरों का संकेत देगा। इस दौरान आपको धैर्य और संयम बनाए रखने की आवश्यकता होगी। संतान का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है, वहीं करियर में वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बिगड़ने की आशंका रहेगी। आर्थिक दृष्टि से यह समय राहत देने वाला होगा, लेकिन यात्राओं से अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी और जीवनशैली में अनुशासन अपनाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मुख्य बिन्दुओं को।

धैर्य और संयम  दिखाएगी सही दिशा

इस समय वृष राशि या लग्न वाले व्यक्तियों को अपने मन और विचारों को शांत रखने की आवश्यकता है। परिस्थितियाँ कुछ कठिनाई पूर्ण हो सकती हैं, जिससे असमंजस की स्थिति बनेगी, लेकिन धैर्य और संयम ही सही दिशा दिखाएंगे। संतान का स्वास्थ्य इस समय चिंता का कारण बन सकता है। आपको उनकी देखभाल और आवश्यक इलाज पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जीवनसाथी के  साथ अधिक समय बिताने से आपसी संबंध मजबूत होंगे और पारिवारिक तालमेल भी बेहतर रहेगा।

पुरानी रकम की होगी वापसी

करियर की दृष्टि से यह समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है, इसलिए उनसे मधुर संबंध बनाए रखना समय की मांग है। किसी भी विवाद या वाद-विवाद से बचें तथा वाणी और व्यवहार में शालीनता रखें। आर्थिक पक्ष इस समय मजबूत रहेगा। पुराने बकायों की वसूली संभव है और धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जबकि, यात्रा की योजना इस समय आपके लिए शुभ फलदायी नहीं रहेगी, इसलिए उन्हें स्थगित करना ही उचित होगा।

वरिष्ठों का प्राप्त होगा मार्गदर्शन

स्वास्थ्य की दृष्टि से लापरवाही हानिकारक सिद्ध हो सकती है। यदि आप लंबे समय से योग या ध्यान शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इसकी शुरुआत करने के लिए यह समय उपयुक्त है। इससे मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा दोनों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। उन्हें वरिष्ठों और शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि किसी विषय में कठिनाई है, तो गुरुजनों से चर्चा कर समाधान खोजने का अवसर मिलेगा, जिससे अध्ययन में प्रगति होगी।

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

Bappi Lahiri House Photos: सोने से सजा घर! 1000+ गणेश मूर्तियां; अंदर की झलक कर देगी हैरान

Bappi Lahiri house price : 1983 में खरीदा गया यह घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं,…

March 28, 2026

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026

Dipika Kakar health update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, रिपोर्ट देखकर हुई इमोशनल, पति शोएब ने संभाला

Dipika Kakar health update: Dipika Kakar की हेल्थ रिपोर्ट हाल ही में नॉर्मल आई, जिससे…

March 28, 2026

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026