Categories: एस्ट्रो

September Sun Transit 2025 : सूर्य संक्रांति में कर्क राशि वालों का बढ़ेगा नेटवर्क और प्रतिष्ठित लोगों से बनेंगे संबंध

September Sun Transit 2025 : कन्या राशि में प्रवेश के साथ सूर्य देव 17 सितम्बर से लेकर 17 अक्टूबर तक कर्क राशि वालों पर अपनी कृपा दृष्टि कई आयामों में बनाने जा रहे हैं। दरअसल ग्रहों के राजा सूर्यदेव सिंह राशि को छोड़कर आपके पराक्रम भाव में आ रहे हैं। यह समय मेहनत और आत्मबल को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सराहना और पदोन्नति के अवसर मिलेंगे, जबकि सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और भाई-बहनों को सहयोग करने का अवसर भी मिलेगा। कला से जुड़े युवाओं के लिए यह समय अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और यात्रा शुभ फलदायी होंगी। तो आइए जानते है सूर्य का परिवर्तन आपके और आपके आजीविका में क्या कुछ बदलाव लेकर आया है।

प्रतिष्ठित लोगों से बनेंगे संबंध

कर्क राशि वालों के लिए यह समय लक्ष्यों को पाने के लिए निरंतर प्रयास और मेहनत करने का है। चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मबल प्रबल रहेगा और आप कठिन परिस्थितियों से निपटने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। साथ ही, सामाजिक दायरा बढ़ेगा और प्रतिष्ठित लोगों से संबंध बनेंगे।

Related Post

उन्नति के मार्ग होंगे प्रशस्त

कारोबार से जुड़े लोगों के लिए नेटवर्क को मजबूत करना और प्रसार-प्रचार करना लाभकारी सिद्ध होगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। आय के साथ खर्च भी रहेगा, लेकिन आप संतुलन बनाए रखेंगे। भाई-बहनों की सहायता करने और उनकी सुख-सुविधाओं पर ध्यान देने का अवसर मिलेगा। 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक उनके लिए उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। युवाओं को संगति पर ध्यान देना चाहिए और सकारात्मक लोगों का साथ चुनना होगा।

वाहन चलाते समय सुरक्षा का रखें ध्यान

कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। अपने गुणों को निखारकर समाज के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा, जिससे पहचान और सराहना प्राप्त होगी। सेहत में यह समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। मानसिक और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। यात्रा शुभ और लाभकारी सिद्ध होंगी। वाहन चलाते समय सुरक्षा का ध्यान रखें। दोपहिया चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और कानों की सुरक्षा के लिए ईयरफोन से दूर रहना होगा।

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026