Categories: एस्ट्रो

October Cancer Monthly Rashifal 2025: अक्टूबर में कर्क राशि वालों को मिलेगा पैतृक संपत्ति से लाभ और धार्मिक यात्राओं के बनेंगे योग

Cancer Monthly Rashifal October 2025: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला अक्टूबर का महीना? अगर आप भी कर्क राशि वाले हैं और अपना अक्टूबर माहीने का राशिफल जानना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें

October Cancer Monthly Rashifal 2025: अक्टूबर का महीना कर्क राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. शुरुआती दिनों में परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा तनाव से मुक्ति और सकारात्मकता की ओर कदम बढ़ेंगे. ग्रहों की स्थिति विदेश यात्रा कराने के योग बना रही है, ऐसे में 15 तारीख से पहले की गई योजना सफल हो सकती है. इस दौरान उधार दिए गए धन की वापसी पर ध्यान दें और फिजूलखर्ची या ऑनलाइन खरीदारी से बचें. कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है और परिवार के सहयोग से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा, जिससे नए अवसरों का लाभ उठाना संभव होगा. चलिए जानते हैं यहां पंडित शशिशेखर त्रिपाठी (Pandit Shashishekhar Tripathi) द्वारा बताया गया अक्टूबर माह का आपका राशिफल

धार्मिक यात्राओं के बनेंगे योग

कर्क राशि वालों के लिए अक्टूबर की शुरुआत तो कठिन परिस्थितियों के साथ होगी लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ते जाएंगे वैसे-वैसे तनाव से छुटकारा मिलेगा. यदि आप किसी अन्य देश घूमने-फिरने की प्लानिंग कर रहें हैं तो 15 के पहले इसे प्लान कर लेना चाहिए, ग्रहों की स्थिति विदेश यात्रा कराने के मूड में हैं. उधार में दिए हुए धन को धीरे-धीरे ही सही लेकिन वापस का काम शुरू कर दें, आने वाले समय में धन हानि की आशंका है. साफ-सुथरी छवि को बनाने का समय है, अच्छे लोगों से भेंट हो है, सत्संग करने का मौका प्राप्त होगा. 

कटु  शब्दों के प्रयोग से बचें

बड़े ऑफर देखकर ऑनलाइन खरीदारी से बचें, क्योंकि यह आपको आर्थिक दबाव में ला सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने में सक्षम रहेंगे. करियर में नई जिम्मेदारियों की संभावनाएं हैं, ऐसे में ऑफिस में मन लगाकर काम करना और बॉस के सामने अपनी मेहनत और समर्पण का प्रदर्शन करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. कार्यस्थल पर सभी से मधुर व्यवहार बनाए रखें और कटु वचन या अपशब्द से बचें क्योंकि ऐसा करने पर आप न केवल अपने संबंध बल्कि विश्वास भी खो सकते हैं. 

Related Post

व्यापार विस्तार का मिलेगा मौका

मेहनत का फल मिलने का समय है, खुद को एक्टिव रखें और मेहनत से पीछे नहीं हटें. विदेशी कंपनियों में काम करने वालों की आय बढ़ सकती है, वहीं होटल-रेस्टोरेंट और दवाइयों के व्यापार से जुड़े लोग अपने कार्य का विस्तार करेंगे, विशेषकर जो छोटे स्तर पर दवाइयों का व्यापार कर रहे हैं उन्हें 20 अक्टूबर तक अपना स्टॉक पूरा कर लेना चाहिए. युवाओं को मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और यदि विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं तो प्रयासों में तेजी लाएं. वहीं करियर पर फोकस करते हुए पढ़ाई और काम दोनों को संतुलित करना आवश्यक रहेगा. जो लोग शिक्षा में नए कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, उनके लिए यह समय शुभ है. 

पैतृक संपत्ति से है लाभ के योग

वाणी पर कंट्रोल करना होगा, यदि आप दूसरों की बातों का कटाक्ष ही करते रहेंगे, तो लोग आपसे बात करने से कतराने लगेंगे. प्रेम संबंधों में चल रहे लोगों को एक-दूसरे को समय देने की जरूरत है, अन्यथा रिश्तों में दूरी आ सकती है. पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं. कुल में वृद्धि की शुभ सूचना मिल सकती है. धार्मिक यात्रा भी संभव हो सकती है. घर से दूर रहने वाले  इस दीवाली घर वापसी करें. 

नसों से संबंधित हो सकती है समस्या

वाहन मकान या फिर व्यवसाय बढ़ाने का मौका प्राप्त होगा, इस समय आपके प्रयास सफल होंगे. चेस्ट में जलन और नसों से संबंधित रोगों को लेकर अलर्ट रहने की आशंका है, पानी का अधिक सेवन करें, और योग को दिनचर्या में जोड़े दें. जिनका लगातार वजन बढ़ रहा है उन्हें अलर्ट रहने की जरूरत है, वरना आगे चलकर यह परेशानी का कारण बन सकता है.

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026