Categories: एस्ट्रो

Astrology: इन राशि वालों को पहनना चाहिए चांदी का कड़ा, जानें इसके नियम

Astrology: चांदी का कड़ा पहनना बहुत शुभ और लाभकारी होता है. यह कड़ा किन राशि के लोगों को पहनना चाहिए और किन लोगों को यह कड़ा लाभ पहुंचा सकता है, जानते हैं.

Published by Tavishi Kalra

Astrology: ज्योतिष शास्त्र में चांदी को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. चांदी का कड़ा पहनना बहुत लाभकारी होता है. इसको पहनने से जीवन की मुश्किलों का अंत होता है. चांदी को ठंडा माना गया है. इसको पहनने से गुस्सा कम आता है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चांदी इन तीन राशि वालों को जरूर पहननी चाहिए. जिसमें सबसे पहले हैं कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को चांदी का कड़ा पहनना चाहिए. ये जल तत्व की राशियां हैं, इसलिए इनके लिए यह अत्यंत शुभ, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति प्रदान करने वाला होता है. इसे सोमवार या शुक्रवार को पहनना चाहिए.

चांदी का कड़ा धारण करने के नियम

अगर आप भी चांदी का कड़ा धारण करना चाहते हैं तो आप सोमवार और शुक्रवार के दिन इसको पहन सकते हैं. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन को कड़ा धारण करने के लिए शुभ माना गया है. साथ ही आप कड़ा शुक्रवार के दिन भी पहन सकते हैं.

  • अगर महिलाएं कड़ा पहनती है तो इसे महिलाओं के लिए बाएं हाथ में पहनना शुभ माना गया है.
  • अगर पुरूष इसे धारण कर रहे हैं को इसे पुरुष दाहिने हाथ में पहन सकते हैं.
  • साथ ही शनिवार के दिन कड़ा नहीं पहनना चाहिए.
  • कड़ा पहनने से पहले इसे कच्चा दूध या गंगाजल से धोकर शुद्ध कर लें, उसके बाद शुभ दिन या सोमवार या शुक्रवार के दिन इसे धारण करें.

चांदी का कड़ा पहनने के फायदे

चांदी का कड़ा पहनने के बहुत से लाभ हैं. जिनमें सबसे पहले तो यह आपके शरीर को ठंडा करता है. साथ ही हमारे ग्रह भी मजबूत होते हैं, हेल्थ के लिहाज से भी चांदी का कड़ा बहुत लाभकारी माना गया है, यह शरीर में शीतलता प्रदान करता है. चांदी का संबंध चंद्रमा और शुक्र से है, जिससे मन और समृद्धि दोनों सुधरते हैं.

February 2026 Rashifal: फरवरी 2026 का महीना 12 राशियों के लिए कैसे रहेगा, पढ़ें मेष से मीन राशि का राशिफल

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता 

Tavishi Kalra
Published by Tavishi Kalra

Recent Posts

IPL 2026 Tickets: MI के होम मैचों के टिकट ऑन सेल, कम कीमत में स्टेडियम पहुंचने का शानदार मौका

Wankhede Stadium IPL Tickets: तीसरा चरण 22 मार्च से 23 मार्च तक चला, जिसमें MI…

March 19, 2026

West Bengal Election 2026: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान; इन बड़े नेताओं को मिला मौका

Second BJP Candidates List: इस सूची के साथ ही पार्टी ने कई अहम सीटों पर…

March 19, 2026

Drinking Water Safety: क्या बेड के पास पानी रखना सही आदत है? जानिए फायदे-नुकसान

Drinking Water Safety: सोते समय पास में पानी रखना आम आदत है, लेकिन खुला पानी…

March 19, 2026

अब मुंबई से नोएडा आकर भी लोग बोलेंगे ‘वाह ताज’, खर्च आएगा 1000 करोड़ रुपये

Luxury Hotels India: यह प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर 129 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे…

March 19, 2026

Gold Rate Today: कितना घटा सोने का दाम? क्या खरीदना चाहिए Gold, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Gold Rate Today: ईरान-इजराइल में जंग के चलते शेयर बाजार लगातार गिर रहा है तो…

March 19, 2026