Categories: एस्ट्रो

Astro Tips: भाई को दिया कष्ट तो निष्क्रिय हो जाएगा मूंगा.. मंगल को मजबूत करने के लिए रखें इन बातों का खास ध्यान

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों को मजबूत बनाने के लिए और उनसे सकारात्मक फल प्राप्ति के लिए कई तरह के उपाय बताए जाते हैं, जिनमें से एक उपाय ग्रह अनुसार रत्न को धारण करना भी है. दिव्य नौ ग्रहों में आज हम लोग मंगल ग्रह की बात करेंगे

Astro Tips: रत्नों का कनेक्शन ग्रह से हैं. कुंडली में ग्रहों की उच्चता और नीचता व्यक्ति के जीवन में अच्छे और बुरे प्रभाव डालती है. ग्रहों का सपोर्ट न मिलने से व्यक्ति को कार्यों में अड़चन, रिश्तों में खटास, आर्थिक तंगी, असफलता जैसी तमाम समस्याओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इस तरह की स्थिति में जब व्यक्ति किसी ज्योतिषी के पास सुझाव की उम्मीद से जाता है तो वह उसे पूजा पाठ के साथ ग्रह अनुसार रत्न पहनने की सलाह भी देते हैं. दरअसल ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों को मजबूत बनाने के लिए और उनसे सकारात्मक फल प्राप्ति के लिए कई तरह के उपाय बताए जाते हैं, जिनमें से एक उपाय ग्रह अनुसार रत्न को धारण करना भी है. दिव्य नौ ग्रहों में आज हम लोग मंगल ग्रह की बात करेंगे. जानते हैं Pandit Shashishekhar Tripathi द्वारा किस रत्न को पहनने से मंगल होता है मजबूत और आपकी किन गलतियों के कारण ये हो जाता है निष्क्रिय-

इस रत्न से होता है, मंगल का कनेक्शन

यदि किसी व्यक्ति को शारीरिक थकावट, रक्त संबंधी समस्याएं, क्रोध और चिड़चिड़ापन, भाई बंधु के रिश्ते में खटास, अग्नि दुर्घटना, आत्मविश्वास में कमी जैसी समस्याएं महसूस होती है, तो निश्चित रुप से आपका मंगल कमजोर है. मूंगा मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए मंगल की उच्चता को बढ़ाने के लिए मूंगा पहनना अच्छा माना जाता है. यह न केवल व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक ताकत को बढ़ाता है, बल्कि व्यावसायिक सफलता, आत्मविश्वास, साहस और वैवाहिक जीवन में भी स्थायित्व लाने का कार्य करता है. 

इन गलतियों के कारण, हो जाता है निष्क्रिय

ज्योतिषीय सलाह के बाद अच्छा क्वालिटी का मूंगा पहनने के बाद भी कभी-कभी इसका कोई फल नहीं मिलता है. परिस्थिति ज्यों कि त्यों रहती है यानी कि इनमें कोई बदलाव नहीं आता है और मूंगा काम करना बंद कर देता है. समस्याएं और बढ़ना शुरू हो जाती है.  जो भी लोग इस तरह की समस्या का सामना कर रहें है उन्हें अब से अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाने की जरूरत है. यदि आपने मूंगा पहना है और आपके भाई के साथ आपके संबंध ठीक नहीं है तो समझ लीजिए कि आपकी सारी मेहनत और उपाय पर पानी फिरने वाला है.

Related Post

कैसे करें इसे एक्टिवेट

मूंगा का सीधा संबंध परिवार में भाई से होता है, विशेष रूप से छोटे भाई से. यदि मूंगा को एक्टिवेट रखना है तो अपने छोटे भाईयों को सदैव स्नेह देना चाहिए और समय-समय पर प्रोत्साहित भी करते रहें. एक बहुत विशेष बात ध्यान रखनी होगी कि यदि भाई के साथ जमीन जायदाद को लेकर विवाद है तो जान लीजिए मूंगा अपने पूर्ण फल देने में असमर्थ होगा. इसलिए जिन लोगों ने भी मूंगा धारण कर रखा है उन्हें अपने भाईयों से कभी जमीन को लेकर विवाद नहीं करना चाहिए. भाईयों के प्रति हर तरह की ईमानदारी बरतें. इससे मूंगा सदैव अपना पूरा फल देता रहेगा. 

मंगलवार के दिन भूमि संबंधित न करें कोई भी कार्य

भाई बंधु के साथ आपको कार्यक्षेत्र में जो भी सहयोगी छोटे भाई समान हैं उनको पूरा सहयोग एवं प्रोत्साहित करना चाहिए. अनावश्यक रूप से अपने अधीनस्थ को डराना धमकाना और उनका शोषण नहीं करना है. मंगलवार के दिन भूमि संबंधित कोई भी कार्य न करें और न ही भूमि पर कोई प्रहार करें. प्रहार का अर्थ है कि खोदना, नींव खोदना. न ही वृक्षारोपण के लिए गड्ढा खोदें. यदि वृक्ष लगाना है तो गड्ढा एक दिन पहले ही खुदवा लें. 

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026