Categories: एस्ट्रो

Aquarius Monthly Rashifal November 2025: कुंभ राशि वालों को डिजाइनिंग के क्षेत्र में मिलेगी बड़ी सफलता. खानपान में संयम से पा सकते हैं बड़े सुधार

Aquarius Monthly Rashifal November 2025: कुंभ राशि वालों के नवंबर का महीना मिलाजुला रहने वाला है जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और रिश्तों में संयम बनाए रखना होगा. प्रेम जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी

Aquarius Monthly Rashifal November 2025: इस माह आपके लिए मेहनत और अवसर दोनों साथ चलने वाले हैं. कार्यक्षेत्र में टीमवर्क आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा. सहकर्मियों की मदद करना और सामूहिक जिम्मेदारी निभाना लाभकारी रहेगा. सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डिजाइनिंग और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को मध्य माह से नए अवसर, प्रमोशन या बेहतर जॉब ऑफर मिलने की संभावना है. व्यवसाय में शुरुआती अड़चनें आएंगी, लेकिन तीसरे सप्ताह से स्थितियां आपके पक्ष में लौटेंगी. पारिवारिक जीवन में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और रिश्तों में संयम बनाए रखना होगा. प्रेम जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी, वहीं सेहत के प्रति लापरवाही नुकसान दे सकती है. नियमित योग और संतुलित खानपान ही आपकी ऊर्जा को स्थिर रखें. तो आइए जानते हैं Pandit Shashishekhar Tripathi द्वारा कुंभ राशि वालों को किन बातों पर रखना होगा विशेष ध्यान और कहां पर मिलेगी राहत. 

विदेशी कामकाज के मामले में रहना होगा सावधान

इस माह टीम के साथ काम करना लाभकारी सिद्ध होगा. कुछ लोगों की मदद भी करनी पड़ सकती है. समर्पण की भावना रखनी चाहिए. सॉफ्टवेयर इंजीनियर या फिर फैशन-डिजाइनिंग की नौकरी करने वालों को माह के मध्य से अच्छे ऑफर नौकरी में बदलाव या प्रमोशन मिलने की संभावना है. कंपनी की ओर से अच्छा बोनस आपके मन को प्रसन्न करने वाला होगा. नौकरी में बदलाव भी कर सकते हैं. कपड़ों का व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो तैयारी शुरु कर देनी चाहिए. बॉस की बातों को नजर अंदाज न करें इस समय आप उनकी बातों को जितना महत्व देंगे, उतना ही सफलता की सीढ़ी को पा सकते हैं. माह के तीसरे सप्ताह तक डाटा मैनेजमेंट को लेकर सजग रहना होगा, इस समय इनके लॉस होने से समस्याएं बढ़ सकती है. व्यापारिक मामलों में हो सकता है माह के शुरुआत में निराशा हाथ लगे जिससे दिमाग न काम करें. विदेश से जुड़े कामकाज में सावधान रहना है, इस समय एक छोटी सी गलती आपको कानूनी रूप से परेशान करने वाली होगी. 

पैदा हो सकती है भटकाव की स्थितियां

इस माह ग्रहों की स्थितियां अच्छे अवसर प्रदान करने वाली है, जिसे पूर्ण करने के लिए आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी. युवा वर्ग को राजनीति से दूरी बनाए रखनी चाहिए. प्रेम संबंध में चल रहें लोग रिश्ते की बात घर वालों से कर सकते हैं. संगति पर विशेष ध्यान रखें इस समय कुछ ऐसे लोगों से मित्रता बढ़ सकती है, जो गलत मार्ग पर ले जाने का प्रयास करेंगे. युवा वर्ग को अधूरे कोर्स या फिर पढ़ाई को पूरा करने पर फोकस बनाना होगा. मन में अनावश्यक भय रहेगा, जो मन में भटकाव की स्थितियां पैदा कर सकता है. टीचर के साथ गंभीर विषयों पर चर्चा करें, नहीं तो आप न समझने की स्थिति में परेशान रहेंगे. 

Related Post

प्रेम विवाह में मिल सकती है सफलता

घर के इंटीरियर को चेंज करने के लिए माह उत्तम रहेगा. प्रेम विवाह में सफलता मिल सकती है. माह के तीसरे सप्ताह से जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा, घर में किसी सदस्य की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है. जीवनसाथी के क्रोध अधिक आएंगा, ऐसे में उनकी शांत रखने का आपको ही प्रयास करना होगा. पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में अनबन होने की संभावना है, संभव हो तो इस बात महत्वपूर्ण बातचीत करने से बचना चाहिए. संतान पर पैनी निगाह रखें, यदि वह छोटी है तो विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि गिरकर गंभीर चोट लग सकती  है. खरीदारी करने के लिए समय उपयुक्त चल रहा है, अपने लिए शॉपिंग करें. 

हेयर फॉल की समस्या में, हेड मसाल से मिलेगा आराम

सेहत को लेकर मुंह और पेट का ध्यान रखना चाहिए. हेल्थ में गर्दन के ऊपरी भागों में परेशानियां का सामना करना पड़ेगा, ऐसे में योग और फिजियोथेरेपी का सहारा लें. शुगर के मरीजों को खानपान पर संयम रखना चाहिए. बालों का गिरना और सिर में दर्द रहेगा, उपाय के तौर पर हेड मसाज लेना उत्तम रहेगा. 

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026