Categories: एस्ट्रो

Aaj Ka Love Rashifal: 4 जनवरी, रविवार को इन राशियों को प्यार में रहना होगा सर्तक, पढ़ें लव राशिफल

Today Love Rashifal 4 January 2026: 4 जनवरी 2026 का दिन 12 राशियों के लव रिलेशन के लिए कैसा रहेगा, किन राशियों को मिलेगा लव का साथ, किन लोगों को करना होगा अभी इंतजार, विस्तार से पढ़ें आज का लव राशिफल.

Published by Tavishi Kalra

Love Rashifal 4 January 2026: 4 जनवरी 2026 के दिन कुछ राशियों को लव रिलेशन में सुखद परिणाम मिलेंगे और कुछ राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. जानते हैं साल के आखिर दिन कैसा रहेगा आपका लव रिलेशन, पढ़ें 12 राशियों का लव राशिफल.

मेष (Aries)

आज प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा. पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत होगी. अविवाहित लोगों को नया प्रस्ताव मिल सकता है. गुस्से में कोई बात न कहें, वरना गलतफहमी बढ़ सकती है.

वृषभ (Taurus)

रिश्तों में स्थिरता और भरोसा बना रहेगा. शादीशुदा जीवन सुखद रहेगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है. भावनाओं को दबाने से बचें.

मिथुन (Gemini)

आज रोमांस के योग हैं. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. सिंगल लोगों की किसी खास से बातचीत आगे बढ़ सकती है. फोन या मैसेज से दूरी न आने दें.

कर्क (Cancer)

आज भावनाएं हावी रह सकती हैं. पार्टनर से छोटी-छोटी बातों पर नाराज़गी हो सकती है. धैर्य रखें और खुलकर बात करें. शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

सिंह (Leo)

आज प्यार में मधुरता रहेगी. पार्टनर से सरप्राइज़ या कोई खुशखबरी मिल सकती है. विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. अहंकार रिश्ते में न लाएं.

कन्या (Virgo)

आज प्रेम जीवन में स्पष्टता आएगी. पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं. शादीशुदा लोगों का रिश्ता और मजबूत होगा. सिंगल लोगों को जल्दबाज़ी से बचना चाहिए.

तुला (Libra)

आज रोमांटिक मूड रहेगा. पार्टनर के साथ डेट या घूमने का प्लान बन सकता है. विवाह के लिए परिवार की सहमति मिलने के योग हैं. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें.

वृश्चिक (Scorpio)

आज आकर्षण बढ़ेगा. पार्टनर के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे. पुराने रिश्ते दोबारा जुड़ सकते हैं. शक और नियंत्रण की भावना से बचें.

धनु (Sagittarius)

आज प्रेम में नई ऊर्जा आएगी. पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बनेंगी. लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में रहने वालों को खुशखबरी मिल सकती है.

मकर (Capricorn)

आज रिश्तों में गंभीरता बढ़ेगी. विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा. भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करें.

कुंभ (Aquarius)

आज दोस्ती प्यार में बदल सकती है. पार्टनर के साथ मानसिक तालमेल मजबूत होगा. अचानक कोई सरप्राइज़ मिल सकता है. स्वतंत्रता और भरोसे का संतुलन रखें.

मीन (Pisces)

आज प्रेम जीवन बेहद भावुक और रोमांटिक रहेगा. पार्टनर आपके जज़्बात समझेगा. शादीशुदा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है. सिंगल लोगों को सच्चा प्यार मिल सकता है.

Tavishi Kalra

Recent Posts

महाकुंभ वाली मोनालिसा की शादी पर संकट! NHRC ने बढ़ाई टेंशन; अब जांच में तय होगी सच्चाई

Monalisa Marriage Update: शिकायत में मोनालिसा के नाबालिग होने का दावा किया गया है, जिसके…

April 8, 2026

बिहार बिजली सर्वे के नाम पर ठगी का खतरा! विद्युत विभाग ने जारी की चेतावनी; ऐसे करें शिकायत

Bihar Meter Photo Survey: विभाग के अनुसार सर्वे कर्मियों का काम केवल बिजली मीटर की…

April 8, 2026

Delhi-Dehradun Expressway: पांच नहीं अब सिर्फ ढाई घंटे का सफर! कई जिलों को मिलेगा फायदा; यहां जानें इसकी खूबियां

Delhi Dehradun Expressway Benefits: फिलहाल नई दिल्ली से देहरादून तक पहुंचने में 5 से 6…

April 8, 2026

CM-Shri School Admissions 2026: छात्रों के लिए बड़ा अपडेट! 6वीं-9वीं के रिजल्ट की डेट आई सामने; यहां जानें डिटेल्स

CM SHRI Schools Admission Test 2026: सीमित सीटों के कारण इन स्कूलों में एडमिशन पाना…

April 8, 2026

PSL में हुई ‘लियोनेल मेसी’ की एंट्री! वीडियो आया सामने; सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उड़ाया मजाक

Pakistan Super League 2026: ख्वाजा उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने पाकिस्तान में एक…

April 8, 2026

Assam Election 2026: वोट डालने से पहले ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम; जानें पूरा प्रोसेस

Voter ID check online Assam: कई वोटरों को अक्सर वोटर लिस्ट में अपने नाम या…

April 8, 2026