471
27 July 2025 Horoscope: आज रविवार है और ये दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित होता है। रविवार को आराम, परिवार और थोड़ी खुशी की उम्मीद होती है। आइए, जानते हैं कि रविवार को आपकी राशि के हिसाह से दिन कैसे जाएगा।
मेष राशि (Aries)
आज आपका मूड थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। घर में कोई बात गलतफहमी की वजह से बिगड़ सकती है, इसलिए बातचीत में नरमी रखें। पुराने दोस्तों से बात करके मूड हल्का हो सकता है। कोई अधूरा काम पूरा होने की उम्मीद है। सेहत ठीक रहेगी लेकिन थकान महसूस हो सकती है।
लकी कलर: लाल
लकी नंबर: 7
वृषभ राशि (Taurus)
रिश्तों में आज थोड़ी मिठास और थोड़ी खटास दोनों आ सकती है। पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन दिन के अंत तक सब ठीक हो जाएगा। फाइनेंस से जुड़ा कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा। आज खुद पर ज्यादा खर्च करने से बचें।
लकी कलर: गुलाबी
लकी नंबर: 6
मिथुन राशि (Gemini)
दिमाग आज थोड़ा भटक सकता है। कोई फैसला जल्दबाज़ी में लेने से बचें। ऑफिस या घर में किसी बात को लेकर असमंजस बना रह सकता है। अगर किसी दोस्त से पुरानी बातों को लेकर दूरी आई थी, तो आज वो खत्म हो सकती है।
लकी कलर: हरा
लकी नंबर: 5
कर्क राशि (Cancer)
आज दिल की बात किसी खास से कहने का मौका मिलेगा। घर में किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है। सेहत को लेकर थोड़ी लापरवाही न करें, खासकर पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। मेडिटेशन करने से मन शांत रहेगा।
लकी कलर: सफेद
लकी नंबर: 2
सिंह राशि (Leo)
आपका आत्मविश्वास आज बहुत मजबूत रहेगा। लोग आपकी बात को ध्यान से सुनेंगे। काम से जुड़ा कोई पुराना सपना आज पूरा हो सकता है। लव लाइफ में किसी खास इंसान से गहराई से बातचीत होगी। खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें।
लकी कलर: सुनहरा
लकी नंबर: 1
कन्या राशि (Virgo)
मन आज थोड़ा अकेलापन महसूस कर सकता है लेकिन ये वक्त खुद के साथ बिताने का है। कोई पुराना दोस्त या रिश्ता याद आ सकता है। शाम को कोई कॉल या मैसेज मूड बदल सकता है। घर में शांति और बैलेंस बना रहेगा।
लकी कलर: आसमानी
लकी नंबर: 3
तुला राशि (Libra)
आज का दिन परिवार और रिलैक्सेशन के लिए अच्छा है। सुबह-सुबह कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर में थोड़ी भागदौड़ रहेगी लेकिन आपको खुशी मिलेगी। सिंगल हैं तो किसी नए इंसान से मुलाकात हो सकती है।
लकी कलर: सिल्वर
लकी नंबर: 8
वृश्चिक राशि (Scorpio)
भावनाओं में बहने से बचें। आज कोई पुरानी बात मन को दुखी कर सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताएं, मन हल्का रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सजगता जरूरी है। प्यार में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है।
लकी कलर: बैंगनी
लकी नंबर: 4
धनु राशि (Sagittarius)
खुशखबरी मिल सकती है, जिससे दिन की शुरुआत शानदार होगी। मन आज पॉजिटिव रहेगा। लव लाइफ में कोई सरप्राइज आपको खुशी दे सकता है। किसी नये काम की शुरुआत का मन बन सकता है।
लकी कलर: पीला
लकी नंबर: 9
मकर राशि (Capricorn)
आज आपको कुछ जरूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग से राय लेना फायदेमंद रहेगा। फिजूल खर्चों से बचें और सेविंग पर ध्यान दें। करियर में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
लकी कलर: भूरा
लकी नंबर: 10