Home > वीडियो > उधना रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान: गांव लौटने के लिए 16 घंटे तक लाइन में लगे मजदूर, कतार देख उड़ जाएंगे आपके होश!

उधना रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान: गांव लौटने के लिए 16 घंटे तक लाइन में लगे मजदूर, कतार देख उड़ जाएंगे आपके होश!

Viral Video: अपने गांव लौटने के लिए हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर जब गुजरात के उधना रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो उन्हें कड़ी धूप में करीब 14 से 16 घंटों तक 2 किलोमीटर की लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा भरी. रेलवे प्रशासन की सुस्ती और भीड़ प्रबंधन की कमी के कारण स्टेशन परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बची...

By: Sumaira Khan | Published: April 20, 2026 2:14:55 PM IST

Viral Video: गुजरात के उधना रेलवे स्टेशन पर गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही प्रशासन के दावों की पोल खुल गई है. यहां अव्यवस्था और बेकाबू भीड़ की ऐसे हालात सामने आए हैं जिसे देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. अपने गांव लौटने के लिए हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर जब स्टेशन पहुंचे, तो उन्हें कड़ी धूप में करीब 14 से 16 घंटों तक 2 किलोमीटर की लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा भरी. रेलवे प्रशासन की सुस्ती और भीड़ प्रबंधन की कमी के कारण स्टेशन परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बची.

खतरनाक गर्मी और उमस के बीच घंटों खड़े रहने की वजह से कई यात्रियों की हालत बिगड़ गई. साथ ही स्टेशन पर भारी खाना-पानी की कमी देखी गई. जिसके चलते यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इतना ही नहीं छोटे मासूम बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह सफर किसी सजा से कम साबित नहीं हुआ. साथ ही अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग वीडियो को देख प्रशासन पर अपना गुस्सा जाहिर करते भी नजर आ रहे हैं. 

संबंधित खबरें

Advertisement