Robbery Video 2026: नोएडा के सेक्टर-49 स्थित डायमंड क्राउन बैंक्विट हॉल में हुई चोरी की वारदात की वारदात में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. दरअसल एक शादी समारोह के दौरान लड़की पक्ष का 5 लाख रुपये कैश से भरा एक बैग गायब हो गया था, जिसका खुलासा अब CCTV फुटेज के जरिए हुआ है. जिसमें पता चला है कि चोर कोई बाहर का नहीं था, बल्कि शादी में ही मौजूद वेटर के रूप में आया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि कितनी सफाई के साथ वेटर ने बैग को उठाया और चुपके से चलता बना.
चोरी के बाद जब काफी तलाश और छानबीन के बावजूद बैग नहीं मिला, तो पुलिस और घरवालों ने CCTV फुटेज खंगाले. फुटेज देखते ही सभी के होश उड़ गए, क्योंकि वीडियो में साफ देखा गया है कि बैंक्विट हॉल का ही एक वेटर बेहद ही चालाकी के साथ बैग को छिपाकर हॉल से बाहर ले जाता है. जैसे ही यह चोरी की बात फैली तो शादी समारोह में हड़कंप मच गया, और देखते ही देखते खुशियां सदमे में बदल गई. फिलहाल, पुलिस वेटर की छानबीन कर रहे हैं और बैग वापस की तलाश कर रही है.