Home > वीडियो > जब मंच पर उतरी ये ‘कूल’ सास-बहू की जोड़ी, जबरदस्त डांस मूव्स देख गांव वालों ने बजाई सीटियां, लोग बोले – ‘सास-बहू हो तो ऐसी!’

जब मंच पर उतरी ये ‘कूल’ सास-बहू की जोड़ी, जबरदस्त डांस मूव्स देख गांव वालों ने बजाई सीटियां, लोग बोले – ‘सास-बहू हो तो ऐसी!’

Saas Bahu Dance Video: वायरल वीडियो में सास बहू की कुछ जोड़ियों ने एक शादी समारोह में इतना जबरदस्त डांस किया कि वहां मौजूद सभी लोग उनके दीवाने हो गए. जैसे ही गाना बजा और सभी सासों ने अपनी-अपनी बहू के साथ तालमेल मिलाया और दिखाया ऐसा कातिलाना डांस कि वहां मौजूद सभी लोग अपनी सुध-बुध ही खो बैठे...

By: Sumaira Khan | Published: April 20, 2026 1:12:59 PM IST

Saas Bahu Dance Video: सोशल मीडिया पर अक्सर सास और बहू के झगड़े देखने को मिलते ही रहते हैं, लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सभी लोगों का नजरिया बदल दिया है. वायरल वीडियो में सास बहू की कुछ जोड़ियों ने एक शादी समारोह में इतना जबरदस्त डांस किया कि वहां मौजूद सभी लोग उनके दीवाने हो गए. जैसे ही गाना बजा और सभी सासों ने अपनी-अपनी बहू के साथ तालमेल मिलाया और दिखाया ऐसा कातिलाना डांस कि वहां मौजूद सभी लोग अपनी सुध-बुध ही खो बैठे.

सभी की एनर्जी इतनी जबरदस्त थी कि कोई भी यह नहीं कह सकता था कि यह सास और बहू की जोड़ियां हैं, बल्कि वह सहेलियों की तरह मंच पर आग लगाती नजर आ रही थीं. उनके चेहरे की मुस्कान और एक-दूसरे के साथ उनकी बॉन्डिंग ने लोगों का दिल जीत लिया, और देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया. 

संबंधित खबरें

Advertisement