Funny Video 2026: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है जिसने समाज को एक बड़ा संदेश दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बहू ने अपने सास-ससुर के लिए खाना बनाने से मना कर दिया था और उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया. इसके बाद जैसे ही यह खबर बहु की मां तक पहुंची तो वे तुरंत बेटी के ससुराल पहुंच गई. अपनी बेटी की इस हरकत को देखकर मां का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और मौके पर ही सामने सामने अपनी ही बेटी को मां ने बैट से जमकर कूटा.
इतना ही नहीं मां ने अपनी निगरानी में ही बेटी से सास-ससुर के लिए खाना भी बनवाया. फिलहाल अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग मां की समझदारी और परवरिश की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि आज के दौर में इस तरह की माओं का होना बेहद ही जरूरी है जो अपने बच्चों की गलतियों पर पर्दा डालने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाए. साथ ही लोग इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में कहते नजर आ रहे हैं की – आंटी ने बिल्कुल सही किया, संस्कारों में समझौता कभी नहीं करना चाहिए’.