Dhvani Bhanushali Trolled: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर ध्वनि भानुशाली (Dhvani Bhanushali) इन दिनों अपनी सिंगिंग को लेकर विवादों में हैं. दरअसल, उनके एक लाइव स्टेज शो का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. जिसमें वे अपना मशहूर गाना साइको सैयां (Psycho Saiyaan) गाती नजर आ रही हैं. जैसे ही उनका यह लाइव वीडियो सामने आया लोगों ने उनकी लाइव सिंगिंग की तुलना उनके रिकॉर्डेड गानों से करनी शुरू कर दी और उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं.
लोगों का यह कहना है कि ऑटो ट्यून (Auto-Tune) के बिना ध्वनि की आवाज बहुत ही बेसुरी है. हद तो तब हो जाती है जब लोग उनके इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में उन्हें ‘नकली सिंगर’ के नाम से पुकारने लगते हैं, और देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो जाता है.