Home > वीडियो > रीवा अरोड़ा के लुक्स पर मचा बवाल: 19 की उम्र में 29 वाला फिगर देख चकराया लोगों का सिर, लोग बोले- ‘इतनी भी क्या जल्दी है जवान होने की?’

रीवा अरोड़ा के लुक्स पर मचा बवाल: 19 की उम्र में 29 वाला फिगर देख चकराया लोगों का सिर, लोग बोले- ‘इतनी भी क्या जल्दी है जवान होने की?’

Riva Arora Trolled: हाल ही में मुंबई के अंधेरी इलाके में रीवा अरोड़ा (Riva Arora) को स्पॉट किया गया था. जहां उनके खतरनाक और बोल्ड लुक्स को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी दंग रह गए. जैसे ही उनका यह वीडियो सामने आया, लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया, 19 साल की रीवा के शारीरिक बदलाव को देखकर लोग हैरान हैं और कमेंट कर रहे हैं कि वे अपनी उम्र के हिसाब से काफी बड़ी और कम से कम 29 साल की महिला जैसी लगती हैं.

By: Sumaira Khan | Published: April 20, 2026 8:26:24 AM IST

Riva Arora Trolled: सोशल मीडिया का जाना-माना चेहरा और स्टार किड रीवा अरोड़ा (Riva Arora) एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं. जिन्हें हाल ही में मुंबई के अंधेरी इलाके में  स्पॉट किया गया था. जहां उनके खतरनाक और बोल्ड लुक्स को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी दंग रह गए. जैसे ही उनका यह वीडियो सामने आया, लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया, 19 साल की रीवा के शारीरिक बदलाव को देखकर लोग हैरान हैं और कमेंट कर रहे हैं कि वे अपनी उम्र के हिसाब से काफी बड़ी और कम से कम 29 साल की महिला जैसी लगती हैं. 

सोशल मीडिया पर फिलहाल रीवा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है, लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में उन्होंने ‘बोटॉक्स’ और ‘सर्जरी’ का सहारा लिया है, जो उनके लिए सही नहीं है. साथ ही कुछ यूजर्स ने तो यह तक लिख डाला कि – ‘मैडम! अभी तो आप बच्ची हो, जवान बनने का इतना भी क्या शौक है’? लोगों का यह भी मानना है कि रीवा ने अपनी इन हरकतों से वो मासूम चेहरा और बच्चे की मासूमियत खत्म कर ली है, साथ ही देखते ही देखते अब उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है. 

संबंधित खबरें

Advertisement