28
Gold price today 19 april 2026: अक्षय तृतीया के मौके पर सोने की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसका असर कीमतों पर साफ नजर आ रहा है. घरेलू सर्राफा बाजार और वायदा बाजार में अलग-अलग रुझान देखने को मिल रहे हैं. जहां एक ओर दिल्ली में सोना सस्ता हुआ है, वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर इसके भाव में तेजी दर्ज की गई है. ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के लिए ताजा रेट जानना बेहद जरूरी हो गया है.
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सस्ता
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,600 रुपये गिरकर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई. यह गिरावट करीब 1 प्रतिशत से अधिक की है, जो दर्शाती है कि स्थानीय बाजार में थोड़ी नरमी बनी हुई है.
MCX पर वायदा भाव में उछाल,
दूसरी ओर वायदा बाजार में सोने ने मजबूती दिखाई है. MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.95 प्रतिशत यानी 1,453 रुपये बढ़कर 1,54,605 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. पिछले कारोबारी दिन यह 1,53,152 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इससे साफ है कि निवेशक अभी भी सोने में दिलचस्पी बनाए हुए हैं.
बीजेए के ताजा रेट जारी, अलग-अलग कैरेट में कीमतें
| कैरेट (Karat) | कीमत (₹ प्रति 10 ग्राम) |
|---|---|
| 24 कैरेट | ₹1,51,655 |
| 23 कैरेट | ₹1,51,048 |
| 22 कैरेट | ₹1,38,916 |
| 18 कैरेट | ₹1,13,741 |
| 14 कैरेट | ₹88,718 |
चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए यही भाव इन दिनों के लिए मान्य रहेंगे.
देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट
देशभर के शहरों में सोने के दाम में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है. दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,55,930 प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद में यह ₹1,55,780 के आसपास बना हुआ है. वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,56,660 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. 22 कैरेट सोना अधिकांश शहरों में ₹1,42,800 से ₹1,42,950 के बीच कारोबार कर रहा है, जबकि 18 कैरेट सोना ₹1,16,800 से ₹1,16,990 के आसपास है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की नरमी
विदेशी बाजारों में हाजिर सोना थोड़ा गिरकर 4,786.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. हालांकि कॉमेक्स पर जून डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट में हल्की बढ़त दर्ज की गई और यह 4,814 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता नजर आया. इससे संकेत मिलता है कि वैश्विक बाजार में अभी भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है.
सीमित दायरे में रहेगा उतार-चढ़ाव
विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार फिलहाल सतर्क मोड में है और कीमतें सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव कर रही हैं. एलकेपी सिक्योरिटीज के जतीन त्रिवेदी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और संभावित समझौतों के कारण निवेशक सावधानी बरत रहे हैं. वहीं अन्य विश्लेषकों का कहना है कि डॉलर के कमजोर होने और भू-राजनीतिक तनाव कम होने से सोने को समर्थन मिला है, जिससे कीमतों में हल्की मजबूती बनी हुई है.