Home > वीडियो > ‘रिवर्स’ लेते समय महिलाओं पर चढ़ा दिया भारी-भरकम कैश वैन, पुकोन में दिल दहला देने वाला हादसा, देखें वीडियो!

‘रिवर्स’ लेते समय महिलाओं पर चढ़ा दिया भारी-भरकम कैश वैन, पुकोन में दिल दहला देने वाला हादसा, देखें वीडियो!

चिली के पुकोन (Pucón) में एक निजी सुरक्षा कंपनी 'प्रोसेगुर' (Prosegur) के आर्मर्ड ट्रक (कैश वैन) ने पीछे मुड़ते समय (Reverse) दो महिलाओं को बुरी तरह कुचल दिया, सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि ड्राइवर ने पीछे खड़े लोगों को देखे बिना ही ट्रक को तेज़ी से पीछे की ओर मोड़ दिया, जिससे दोनों महिलाएं ट्रक के नीचे आ गईं, ट्रक के भारी पहिए महिलाओं के पैरों के ऊपर से निकल गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं पुलिस (Carabineros) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है, पीड़ितों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है.

By: Aksha Choudhary | Published: April 17, 2026 5:36:37 PM IST

Chile Armored Truck Accident Pucón: यह घटना पेशेवर ड्राइविंग और सुरक्षा दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का एक गंभीर मामला है, यह घटना पुकोन के एक प्रसिद्ध सुपरमार्केट के पार्किंग और लोडिंग एरिया के पास हुई रिपोर्टों के अनुसार, एक महिला के पैरों में ‘ओपन फ्रैक्चर’ (गंभीर हड्डी टूटना) हुआ है क्योंकि बख्तरबंद ट्रक का वजन सामान्य वाहनों से बहुत अधिक होता है, कैश वैन को रिवर्स करते समय आमतौर पर एक गार्ड (Spotter) का बाहर होना ज़रूरी होता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं देखा गया ड्राइवर पर ‘लापरवाही से गंभीर चोट पहुंचाने’ का मामला दर्ज किया गया है, 90 दिनों की जांच अवधि तय की गई है.

संबंधित खबरें

Advertisement