Home > देश > Richest man asia: अब मुकेश अंबानी नहीं ये शख्स हैं एशिया के नंबर-1 अमीर, जानें टॉप-10 लिस्ट कौन-कौन शामिल

Richest man asia: अब मुकेश अंबानी नहीं ये शख्स हैं एशिया के नंबर-1 अमीर, जानें टॉप-10 लिस्ट कौन-कौन शामिल

Richest man asia:  शेयर बाजार की तेजी ने एक बार फिर भारत के सबसे अमीर शख्स की तस्वीर बदल दी है. गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया में नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है. वहीं ग्लोबल टॉप-10 में टेक दिग्गजों का दबदबा कायम है.

By: Ranjana Sharma | Last Updated: April 17, 2026 11:26:11 AM IST



Richest man asia: दुनिया के अरबपतियों की रेस में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर शख्स का खिताब हासिल कर लिया है. शेयर बाजार में आई तेजी ने इस मुकाबले को पूरी तरह बदल दिया है.

अडानी ने मारी बाज़ी, अंबानी खिसके 

ब्लूमबर्ग अरबपतियों सूचकांक के मुताबिक, अडानी की संपत्ति में एक ही दिन में 3.56 अरब डॉलर का उछाल आया, जिससे उनका नेटवर्थ बढ़कर 92.6 अरब डॉलर पहुंच गया. वहीं अंबानी की संपत्ति मामूली बढ़त के साथ 90.8 अरब डॉलर रही. इसी के साथ अडानी दुनिया के अमीरों की सूची में 19वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि अंबानी 20वें नंबर पर आ गए. अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह रही. अदानी पोर्ट्स, अदानी ग्रीन एनर्जी, अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदानी पावर  समेत कई शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज में मामूली तेजी रही, जिससे अंबानी की नेटवर्थ ज्यादा नहीं बढ़ सकी.

दुनिया के टॉप-10 अमीर (ग्लोबल लिस्ट)

रैंक नाम कुल संपत्ति (अरब डॉलर)
1 एलन मस्क 656
2 लैरी पेज 286
3 जेफ बेजोस 269
4 सर्गेई ब्रिन 266
5 मार्क जुकरबर्ग 239
6 लैरी एलिसन 230
7 माइकल डेल 170
8 जेनसन हुआंग 164
9 बर्नार्ड अर्नॉल्ट 164
10 जिम वॉल्टन 150

200 अरब डॉलर क्लब में बढ़ती ताकत

टॉप-10 लिस्ट में अब 6 ऐसे अरबपति शामिल हो चुके हैं, जिनकी संपत्ति 200 अरब डॉलर से ज्यादा है. इसमें ज्यादातर टेक सेक्टर से जुड़े दिग्गज हैं, जो इस इंडस्ट्री की वैश्विक ताकत को दिखाता है. विशेषज्ञों का मानना है कि अडानी और अंबानी के बीच यह मुकाबला आगे भी जारी रहेगा. दोनों की संपत्ति का बड़ा हिस्सा शेयर बाजार से जुड़ा है, इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ इनकी रैंकिंग भी बदलती रहेगी.

Advertisement