Home > वीडियो > हाथ से ड्रेस हटाकर लेग फ्लॉन्ट करना पड़ा भारी: Malaika Arora की ‘साइड कट’ ड्रेस देख भड़के लोग, कहा – ‘अंटी जी, अब तो उम्र का लिहाज कर लो!’

हाथ से ड्रेस हटाकर लेग फ्लॉन्ट करना पड़ा भारी: Malaika Arora की ‘साइड कट’ ड्रेस देख भड़के लोग, कहा – ‘अंटी जी, अब तो उम्र का लिहाज कर लो!’

Malaika Arora Latest Look 2026: हाल ही में मलाइका अरोड़ा को एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां उनका बोल्ड लुक देखकर लोग हैरान रह गए. मलाइका ने एक ऐसी ड्रेस कैरी की थी जो एक साइड से पूरी तरह खुली हुई थी, यह विवाद तब ज्यादा बढ़ गया जब मलाइका बार-बार अपने हाथ से ड्रेस के उस खुले हिस्से को हटाते हुए अपना पैर फ्लॉन्ट करती नजर आईं. लोगों का कहना है कि...

By: Sumaira Khan | Published: April 16, 2026 8:26:36 AM IST

Malaika Arora Latest Look 2026: बॉलीवुड की ‘फिटनेस क्वीन’ कही जाने वाली मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से अपने कपड़ों के चलते चर्चा का विषय बन चुकी हैं, सोशल मीडिया पर मलाइका इस बार अपनी एक हॉट और रिवीलिंग ड्रेस को लेकर ट्रोलर्स के हाथों आ गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस को एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां उनका बोल्ड लुक देखकर लोग हैरान रह गए. आपको बता दें कि मलाइका ने एक ऐसी ड्रेस कैरी की थी जो एक साइड से पूरी तरह खुली हुई थी, यह विवाद तब ज्यादा बढ़ गया जब मलाइका बार-बार अपने हाथ से ड्रेस के उस खुले हिस्से को हटाते हुए अपना पैर फ्लॉन्ट करती नजर आईं. लोगों का कहना है कि ड्रेस में कोई कमी नहीं है, मगर मलाइका की यह जानबूझकर अपनी टांगे दिखाने वाली हरकत अच्छी नहीं.

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ ने उन्हें ड्रेस को लेकर बातें कहीं, तो कुछ ने उनकी उम्र को लेकर तंज कसे. कई यूजर्स ने तो एक्ट्रेस की वीडियो पर यह तक कमेंट कर दिया कि – ‘आंटी जी, अब तो उम्र का लिहाज कर लो’, जिसके बाद देखते ही देखते मलाइका पूरे इंटरनेट पर छा गईं. 

संबंधित खबरें

Advertisement