Delhi Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस ने हाल ही में एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने बताया कि नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाले रास्तों पर भारी जाम लग सकता है. यह परेशानी फैक्ट्री मजदूरों के चल रहे प्रदर्शन के कारण हो रही है. मजदूर वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.
पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
पुलिस ने यात्रियों से प्रभावित मार्ग से बचने और नोएडा में एंट्री करने वाले सराय काले खान से लेकर DND फ्लाईओवर या कोंडली पुल होते हुए NH-24 का उपयोग करने का आग्रह किया है. यह एडवाइजरी तब जारी की गई जब नोएडा प्रशासन द्वारा मजदूरी बढ़ाने और श्रम सुधारों को लेकर आश्वासन के बाद मजदूरों का प्रदर्शन जारी है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किया पोस्ट
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने X पर लिखा कि ‘प्राइवेट फैक्ट्रियों के मज़दूरों के चल रहे आंदोलन की वजह से नोएडा में ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है. उन्होंने चिल्ला बॉर्डर (दिल्ली) से आने वाले नोएडा लिंक रोड को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है. चिल्ला बॉर्डर से नोएडा की ओर जाने वाले ट्रैफिक पर बहुत असर पड़ा है.’ पुलिस ने आगे लिखा कि ‘लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा उसी हिसाब से प्लान करें और नोएडा जाने के लिए DND का इस्तेमाल करें. नोएडा जाने वाले ट्रैफिक वाले सराय काले खां से DND का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर NH 24 – कोंडली ब्रिज का इस्तेमाल करके नोएडा मोड़ से नोएडा में आ सकते हैं.’
Traffic Advisory
Traffic at Noida severely affected due to on going agitation by the workers from private factories. They have completely blocked Noida Link Road coming from Chilla Border (Delhi). Traffic movement towards Noida from the Chilla Border is severely affected.
Public…— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) April 13, 2026
आंदोलन रहेगा जारी
अधिकारियों ने कहा कि ओवरटाइम का वेतन दोगुना, सप्ताह में अवकाश और समय पर वेतन देने के सख्त नियम लागू किए जाए, लेकिन प्रदर्शनकारी श्रमिकों ने कहा कि वे लिखित आश्वासन मिलने तक यह आंदोलन खत्म नहीं करेंगे. नोएडा के सेक्टर 1, ब्लॉक 84 में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है. कुछ प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर वाहनों में आग लगा दी. जिसमें दो वाहन जलकर खाक हो गए. यह हिंसा उस दौरान हुई जब एक दिन पहले ही जिला प्रशासन की तरफ से कुछ उपायों की घोषणा की थी. जिसमें ओवरटाइम पर डबल वेतन, साप्ताहिक छुट्टी और समय पर वेतन जैसे कदम शामिल थे.