Home > देश > Indian food popularity: राजमा-चावल का ग्लोबल जलवा, दुनिया की टॉप डिशेज में बनाई जगह

Indian food popularity: राजमा-चावल का ग्लोबल जलवा, दुनिया की टॉप डिशेज में बनाई जगह

Indian food popularity: भारतीय खाने का जादू एक बार फिर दुनिया भर में छा गया है, जहां साधारण लेकिन बेहद पसंदीदा डिश राजमा-चावल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है. TasteAtlas की टॉप 100 बीन डिशेज लिस्ट में राजमा को 14वां और राजमा-चावल को 25वां स्थान मिला है.

By: Ranjana Sharma | Published: April 12, 2026 9:26:23 PM IST



Indian food popularity: भारतीय खाने की पहचान अब सिर्फ मसालों और तीखे स्वाद तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह दुनियाभर के लोगों के दिलों तक पहुंच चुका है. खास बात यह है कि इस बार किसी शाही या जटिल डिश ने नहीं, बल्कि हर घर में बनने वाले साधारण राजमा-चावल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया है. एक ग्लोबल फूड प्लेटफॉर्म की ताजा रैंकिंग ने इस देसी कम्फर्ट फूड को नई पहचान दिला दी है.

स्वादएटलसकी लिस्ट में देसी डिश का धमाल

फूड गाइड प्लेटफॉर्म स्वादएटलस ने दुनिया के टॉप 100 बीन डिशेज की सूची जारी की है, जिसमें भारतीय राजमा और राजमा-चावल दोनों को शानदार जगह मिली है. इस लिस्ट में राजमा को 14वां और राजमा-चावल को 25वां स्थान मिला है. यह उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि इस लिस्ट में ब्राजील, मैक्सिको, पुर्तगाल और तुर्की जैसे देशों की मशहूर डिशेज भी शामिल हैं. ऐसे में एक साधारण भारतीय डिश का टॉप रैंकिंग में आना देश के लिए गर्व की बात है.

इसलिए बना ‘कम्फर्ट फूड’ का किंग

राजमा-चावल की खासियत इसकी सादगी में छिपी है. मसालेदार ग्रेवी में पके लाल राजमा और सादे उबले चावल का कॉम्बिनेशन हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. खासतौर पर पंजाब, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में यह डिश लोगों के दिल के बेहद करीब है. हरी चटनी और अचार के साथ परोसा जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यही वजह है कि यह डिश सिर्फ खाना नहीं, बल्कि लोगों के लिए एक इमोशनल कनेक्शन बन चुकी है-जो घर की याद दिलाती है.

टेस्ट के साथ हेल्थ का भी पावरहाउस

राजमा-चावल सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के मामले में भी आगे है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और आयरन पाया जाता है, जो मांसपेशियों की मजबूती और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसके अलावा इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और कम फैट ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं. हार्ट हेल्थ को सुधारने और वजन कम करने में भी यह डिश कारगर मानी जाती है.

दुनिया के टॉप डिशेज के बीच भारत की पहचान मजबूत

इस लिस्ट में पहला स्थान पुर्तगाल की मशहूर डिश Sopa da pedra को मिला है. वहीं ब्राजील की Feijoada, मैक्सिको की Sopa Tarasca और मिस्र की Ful Medames जैसी डिशेज भी टॉप 10 में शामिल हैं.
इन सबके बीच राजमा-चावल का अपनी जगह बनाना इस बात का संकेत है कि अब दुनिया भारतीय खाने के असली स्वाद और उसकी सादगी को समझने लगी है. यह उपलब्धि बताती है कि देसी खाना अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं, बल्कि ग्लोबल फूड कल्चर का अहम हिस्सा बनता जा रहा है.

देसी स्वाद की जीत

राजमा-चावल का इस ग्लोबल लिस्ट में शामिल होना सिर्फ एक रैंकिंग नहीं, बल्कि भारतीय खानपान की उस पहचान की जीत है, जो सादगी, स्वाद और इमोशन का अनोखा मेल है. यह साबित करता है कि भले ही डिश कितनी भी साधारण क्यों न हो, अगर उसमें दिल का स्वाद हो तो वह पूरी दुनिया को अपना बना सकती है.

Advertisement