Asha Bhosle Passed Away | Last Rites: मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया. उन्हें शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद मुंबई के मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, आज रविवार, 12 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली है. उनका अंतिम संस्कार जानकारी के मुताबिक, शाम 4 बजे किया जाएगा. अपनी जादुई आवाज से आठ दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा ताई ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. पूरे देश में शौक की लहर दौड़ गई है.
कल होगा अंतिम संस्कार
आशा भोसले की निधन की पुष्टि खुद उनके बेटे और हॉस्पिटल प्रशासन ने की है. उनके बेटे आनंद भोसले ने बताया कि लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे किया जाएगा. निधन की खबर ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है.
Legendary singer Asha Bhosle passed away at Breach Candy Hospital in Mumbai at the age of 92, confirms her son Anand Bhosle.
She was admitted here due to extreme exhaustion and a chest infection. pic.twitter.com/UHGwMD7h9H
— ANI (@ANI) April 12, 2026
प्रशासन और बेटे ने दी निधन का जानकारी
ब्रीच कैंडी अस्पताल की डॉक्टर प्रतीत समदानी ने जानकारी दी की निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ है. डॉक्टर ने कहा कि ‘आशा भोसले ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी. उनका निधन मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ है. वहीं बेटे ने एएनआई से बात करते हुए अपनी मां के निधन की पुष्टि की है. आनंद भोसले ने कहा, ‘मेरी माताश्री आशा भोसले का निधन हो चुका है. कल सुबह 11 बजे जहां वह रहत थी, वहां लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए आ सकते हैं. उनका अंतिम संस्कार 4 बजे किया जाएगा. ‘
कहां होगा अंतिम संस्कार?
महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने कहा, ‘आज पूरे देश के लिए दुख का दिन है. आशा भोसले के निधन से एक युग का अंत हो गया है. आज सभी चिकित्सा प्रक्रियाएं पूरी तक ली जाएंगी. कल सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ पूरा किया जाएगा.