Asha Bhosle Death: फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. सिंगर को कल 11 अप्रैल, शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सिंगर ने ब्रिज कैंडी अस्पताल में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में मातम छा गया है. फैंस सिंगर के निधन से सदमे में आ गए हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. आशा भोसले के जाने से हिंदी सिनेमा को काफी नुकसान पहुंचा है.
अस्पताल में भर्ती थीं सिंगर
आशा भोसले की बीते दिन सीने में इंफेक्शन के कारण मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद से ही फैंस और परिवार की चिंता बढ़ गई थी. आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने हेल्थ अपडेट शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी, कि अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. हालांकि ये अपडेल कल शाम को दी थी. वहीं अब सिंगर आशा भोसले के निधन की खबर सामने आई है.
आशा भोसले का करियर
आशा भोसले ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1948 में सावन आया गाने से की थी. इस गाने और उनकी सुरीली आवाज को लोगों ने खूब पसंद किया था. वह अब तक 16, 000 के करीब गाने गा चुकी हैं. खास बात यह है कि उन्होंने हिंदी के साथ मराठी, बंगाली, तमिल और रूसी कई भाषाओं में अपनी आवाज रिकॉर्ड की है. उनकी आवाज के बिना पुराने समय में फिल्में अधूरी मानी जाती थी.