Home > टेक - ऑटो > Tata Motors का बड़ा फैसला, VRS 2026 लॉन्च; समझें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

Tata Motors का बड़ा फैसला, VRS 2026 लॉन्च; समझें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

Voluntary Retirement Scheme: स्कीम के तहत वे कर्मचारी पात्र होंगे जो 30 अप्रैल 2026 तक कंपनी के पे-रोल पर हैं और जिनकी उम्र 40 से 55 वर्ष के बीच है.

By: Shubahm Srivastava | Published: April 11, 2026 6:45:03 PM IST



Tata Motors VRS 2026: टाटा मोटर्स प्रबंधन ने शुक्रवार को वालेंट्री रिटायरमेंट स्कीम (VRS) 2026 लॉन्च की, जो 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी. इस घोषणा के बाद कर्मचारियों के बीच हलचल बढ़ गई है. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह स्कीम उन कर्मचारियों के लिए लाई गई है जो स्वेच्छा से सेवा छोड़कर अन्य अवसर तलाशना चाहते हैं.

कौन उठा सकता है लाभ?

स्कीम के तहत वे कर्मचारी पात्र होंगे जो 30 अप्रैल 2026 तक कंपनी के पे-रोल पर हैं और जिनकी उम्र 40 से 55 वर्ष के बीच है. हालांकि, अस्थायी, प्रशिक्षु, अप्रेंटिस या फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे. पहले से सेवा छोड़ चुके कर्मचारियों को भी इसमें शामिल नहीं किया गया है.

वेतन और लाभ संरचना

इस योजना के तहत कर्मचारियों को उनके अंतिम बेसिक वेतन और डीए का 80% से 110% तक भुगतान मिलेगा, जो उनकी उम्र के अनुसार तय होगा. कर्मचारी दो विकल्प चुन सकते हैं—एकमुश्त राशि या 60 वर्ष की उम्र तक मासिक भुगतान. इसके अलावा मेडिकल बेनिफिट्स और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी.

उम्र के हिसाब से लाभ इस प्रकार हैं: 40-45 वर्ष के लिए 80%, 45-50 वर्ष के लिए 90%, 50-55 वर्ष के लिए 100% और 55 वर्ष से अधिक के लिए 110% भुगतान तय किया गया है.

अतिरिक्त इंसेंटिव पर एक नजर

कंपनी ने इस बार 748 कर्मचारियों को VRS देने का लक्ष्य रखा है. यदि यह लक्ष्य पूरा होता है, तो प्रति कर्मचारी 1.40 लाख रुपये का ग्रुप इंसेंटिव भी दिया जाएगा. पिछले साल भी इसी तरह की स्कीम लाई गई थी, जिसमें करीब 200 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था.

वर्तमान में कंपनी में लगभग 7,500 कर्मचारी कार्यरत हैं. कंपनी प्रवक्ता के अनुसार, यह स्कीम उन कर्मचारियों के लिए एक अवसर है जो स्वेच्छा से रिटायरमेंट लेकर नए विकल्पों की तलाश करना चाहते हैं.

अब डीजल नहीं, हाइब्रिड का जमाना! जानिए भारत में कौन-कौन सी SUV होगी लॉन्च?

Advertisement