Home > देश > Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम का कहर! अगले 10 घंटों में तूफान और तेज बारिश का अलर्ट; जानें यूपी-बिहार का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम का कहर! अगले 10 घंटों में तूफान और तेज बारिश का अलर्ट; जानें यूपी-बिहार का हाल

Aaj Ka Mausam 11 April 2026: आईएमडी के मुताबिक 11 अप्रैल को दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में एक बार फिर से मौसम करवट लेने जा रहा है. यूपी-बिहार समेत बाकी के राज्यों का हाल आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है?

By: Preeti Rajput | Published: April 11, 2026 7:14:32 AM IST



Aaj Ka Mausam 11 April 2026: दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूरे उत्‍तर भारत बीते कुछ दिनों से मौसम बारिश और आंधी-तूफान से घिरा हुआ है. अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भी यही स्थिति देखने को मिलने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक, 11 अप्रैल, शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में तूफान और बारिश को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. अगले 10 घंटों के दौरान करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी. जिसके कारण यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत कई जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. 

दिल्‍ली-एनसीआर में मौसम का हाल 

आईएमडी के लेटेस्‍ट अपडेट के अनुसार,11 अप्रैल को दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में मौसम करवट बदलेगा. यहां मौसम विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने वाला है. 

यूपी में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आज बारिश को लेकर अभी तक पूर्वानुमान नहीं है. लेकिन तेज हवाएं चलने वाली है. अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बांदा, ललितपुर, मैनपुरी में पारा काफी तेजी के साथ बढ़ने वाला है. जिससे गर्मी का असर यहां देखने को मिल सकता है. राजधानी लखवऊ में कल अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के करीब रह सकता है. 

बिहार में बढ़ेगा पारा 

मौसम विभाग के मुताबिक, आज बिहार में तेज हवाएं चलने वाली है. यहां पारा बढ़ने का अनुमान जताया गया है. पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के बीच देखने को मिलने वाला है. 

GT या LSG – किसे सपोर्ट कर रही हैं…जानें इस सवाल पर सारा तेंदुलकर ने क्या जवाब दिया? वीडियो हुआ वायरल

बारिश की संभावना नहीं

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बारिश की कोई संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है. उत्तराखंड के कई जिलों में तापमान बढ़ने की उम्मीद है. 

अब कोई नहीं कर पाएगा Aadhaar का गलत इस्तेमाल! जानिए लॉक/अनलॉक ट्रिक

Advertisement