8
Urine hold risks: अक्सर काम की व्यस्तता, सफर या लापरवाही के कारण महिलाएं लंबे समय तक यूरिन (पेशाब) रोककर रखती हैं. लेकिन यह आदत धीरे-धीरे सेहत पर गंभीर असर डाल सकती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादा देर तक यूरिन होल्ड करने से ब्लैडर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) समेत कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में सही समय पर यूरिन पास करना और टॉयलेट हाइजीन अपनाना बेहद जरूरी है.
यूरिन रोकने से शरीर में क्या होता है?
जब कोई महिला लंबे समय तक यूरिन को रोककर रखती है, तो इसका सीधा असर ब्लैडर पर पड़ता है. ब्लैडर की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव आता है, जिससे वे कमजोर या ओवरस्ट्रेच हो सकती हैं. इसके अलावा पेट के निचले हिस्से में दर्द, भारीपन और बार-बार पेशाब आने की समस्या भी शुरू हो सकती है.
ब्लैडर को कैसे होता है नुकसान?
ज्यादा देर तक ब्लैडर भरा रहने से उसकी अंदरूनी परत और मसल्स पर लगातार प्रेशर बना रहता है. इससे संक्रमण का खतरा बढ़ता है और लंबे समय में ब्लैडर की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है.
यूरिन रोकने से होने वाले बड़े हेल्थ रिस्क
- यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI): ब्लैडर में लंबे समय तक यूरिन जमा रहने से बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिससे UTI का खतरा बढ़ जाता है.
- ब्लैडर मसल्स कमजोर होना: बार-बार यूरिन रोकने से ब्लैडर ओवर-स्ट्रेच हो जाता है, जिससे भविष्य में यूरिन कंट्रोल करने में दिक्कत या लीकेज की समस्या हो सकती है.
- किडनी पर असर: लंबे समय तक यूरिन रोकने से दबाव ऊपर की ओर बढ़ सकता है, जिससे किडनी इंफेक्शन और फंक्शन पर असर पड़ने का खतरा रहता है.
- ब्लैडर स्टोन: यूरिन में मौजूद मिनरल्स लंबे समय तक जमा रहने से क्रिस्टल बन सकते हैं, जो आगे चलकर पथरी का कारण बनते हैं.
- पेल्विक फ्लोर डैमेज: बार-बार यूरिन रोकने से पेल्विक मसल्स की नैचुरल रिदम बिगड़ जाती है, जिससे ब्लैडर कंट्रोल कमजोर हो सकता है.
- र्द और असहजता: पेट के निचले हिस्से में दर्द, भारीपन और अचानक यूरिन निकलने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.
क्या किडनी डैमेज हो सकती है?
हां, लंबे समय तक यूरिन रोकने से किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.- हाइड्रोनेफ्रोसिस : इसमें किडनी में सूजन आ जाती है क्योंकि यूरिन बाहर नहीं निकल पाता.
- पाइलोनफ्राइटिस: यह किडनी का गंभीर इंफेक्शन है, जो अक्सर UTI से शुरू होकर किडनी तक पहुंच जाता है.
प्रेग्नेंसी में कितना खतरनाक है?
गर्भावस्था के दौरान यूरिन रोकना और भी जोखिम भरा हो सकता है. इससे UTI का खतरा बढ़ जाता है, जो अगर किडनी तक पहुंच जाए तो प्री-मैच्योर डिलीवरी का कारण भी बन सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, आमतौर पर हर 3–4 घंटे में यूरिन पास करना बेहतर माना जाता है. हालांकि जैसे ही पेशाब की इच्छा हो, उसे रोकने के बजाय तुरंत जाना सबसे सुरक्षित विकल्प है.क्या इससे ब्लैडर की क्षमता कम हो जाती है?
कभी-कभार यूरिन रोकने से कोई स्थायी नुकसान नहीं होता, लेकिन अगर यह आदत बन जाए तो ब्लैडर की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.टॉयलेट हाइजीन क्यों है जरूरी?
- अक्सर लोग जल्दबाजी में साफ-सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.
- साफ टॉयलेट का इस्तेमाल करें
- पर्याप्त पानी पिएं
- गीले कपड़े या अंडरगारमेंट्स लंबे समय तक न पहनें
क्या लंबे समय तक बैठना भी नुकसानदायक है?
लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने से पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो कम हो जाता है. इससे पेल्विक फ्लोर मसल्स कमजोर होती हैं और ब्लैडर को सपोर्ट कम मिलता है. साथ ही मेटाबॉलिज्म स्लो होने से किडनी स्टोन का खतरा भी बढ़ सकता है.किन आदतों से ब्लैडर को नुकसान होता है?
- कम पानी पीना (डिहाइड्रेशन)
- बार-बार यूरिन रोकना
- खराब टॉयलेट हाइजीन
- ज्यादा कैफीन या अल्कोहल का सेवन
- लंबे समय तक बैठे रहना
ब्लैडर को हेल्दी कैसे रखें?
- समय पर यूरिन पास करें
- दिनभर पर्याप्त पानी पिएं
- संतुलित डाइट लें
- एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं
- टॉयलेट हाइजीन का ध्यान रखें