Gold Price Today 8 April 2026: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में हाल के दिनों में सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली है. वैश्विक परिस्थितियों का असर कीमती धातुओं की मांग पर पड़ा है, जिसके चलते सोने के दाम नीचे आए हैं. अखिल भारतीय सराफा संघ के मुताबिक, सोना घटकर करीब 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया है.
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 1,47,790 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस कीमत में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते. वहीं, दिल्ली के सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना लगभग 600 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर बंद हुआ, जबकि पिछले सत्र में ये 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था.
MCX पर सोने का हाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर हालांकि थोड़ा अलग रुख देखने को मिला. मंगलवार देर रात तक सोने के वायदा भाव में 0.35% यानी 525 रुपये की बढ़त दर्ज की गई, जिससे कीमत 1,50,506 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई. गुड रिटर्न्स के अनुसार, फिलहाल 24 कैरेट सोना 1,49,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है.
मेन शहरों में सोने के दाम
देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना लगभग 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है, जबकि चेन्नई में ये थोड़ा ज्यादा, करीब 1.51 लाख रुपये तक पहुंचा हुआ है. लखनऊ, पटना, जयपुर, इंदौर और भोपाल जैसे शहरों में भी कीमतें लगभग इसी दायरे में बनी हुई हैं. दिए गए टेबल में चेक करें आज के सभी शहरों का दाम.
