Home > खेल > तलाक के बाद भी रिश्ता बरकरार! नताशा पहुंचीं हार्दिक के घर; तस्वीरें आई सामने

तलाक के बाद भी रिश्ता बरकरार! नताशा पहुंचीं हार्दिक के घर; तस्वीरें आई सामने

Natasa Stankovic Hardik Pandya divorce: नताशा के इस कदम को लोगों ने खूब सराहा. कई यूजर्स ने कहा कि तलाक के बाद भी रिश्तों को निभाना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने यह करके दिखाया.

By: Shubahm Srivastava | Published: April 7, 2026 10:00:54 PM IST



Natasa Stankovic meets Pandya family: आम तौर पर तलाक के बाद पति-पत्नी के रिश्ते कड़वे हो जाते हैं, खासकर बच्चों की कस्टडी को लेकर विवाद बढ़ जाते हैं. लेकिन हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) इस मामले में अलग नजर आते हैं. अलग होने के बावजूद दोनों ने आपसी सम्मान और परिवारिक रिश्तों को बनाए रखा है, जो एक सकारात्मक उदाहरण पेश करता है.

 नताशा की परिवार से खास मुलाकात

हाल ही में नताशा अपने बेटे अगस्त्य पांड्या (Agastya Pandya) के साथ हार्दिक पंड्या के परिवार से मिलने पहुंचीं. उन्होंने गुजरात के वडोदरा में हार्दिक की मां, बहन, दादी और भाई कृणाल पांड्या के परिवार के साथ समय बिताया. इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए, जो तेजी से वायरल हो गए.

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

नताशा के इस कदम को लोगों ने खूब सराहा. कई यूजर्स ने कहा कि तलाक के बाद भी रिश्तों को निभाना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने यह करके दिखाया. कुछ लोगों ने इसे मॉडर्न रिलेशनशिप गोल बताया, तो कुछ ने उनके इस व्यवहार को परिपक्वता का उदाहरण कहा. हालांकि, कुछ यूजर्स ने यह भी कयास लगाए कि क्या दोनों फिर से करीब आ रहे हैं.

हार्दिक की पर्सनल लाइफ पर एक नजर

तलाक के बाद हार्दिक पंड्या अपनी कथित गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ नजर आ चुके हैं, जिससे उनकी निजी जिंदगी चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में महिका का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह अगस्त्य के साथ दिखाई दीं. इन घटनाओं ने सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाओं और अटकलों को जन्म दिया.

को-पेरेंटिंग और आपसी समझ

हार्दिक और नताशा जुलाई 2024 में आधिकारिक तौर पर अलग हो गए थे, लेकिन अपने बेटे की परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं. हार्दिक अपने क्रिकेट करियर में व्यस्त रहते हैं, इसलिए अगस्त्य ज्यादातर समय अपनी मां के साथ रहता है. इससे पहले हार्दिक ने नताशा और बेटे के लिए एक महंगी लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की थी, जो उनकी जिम्मेदारी और जुड़ाव को दर्शाता है.

Advertisement