Home > वीडियो > छोटी सी लापरवाही बनी काल! अपनी ही थार गाड़ी के नीचे आने से बुजुर्ग महिला की मौत, वीडियो हुआ वायरल!

छोटी सी लापरवाही बनी काल! अपनी ही थार गाड़ी के नीचे आने से बुजुर्ग महिला की मौत, वीडियो हुआ वायरल!

Accident Viral Video 2026: मसेनी इलाके में स्थित निर्मला मेडिकल स्टोर संचालक अवनीश कटियार की माता, उर्मिला कटियार की अपनी ही थार गाड़ी से कुचलकर मौत हो जाती है, वहां मौजूद लोगों के अनुसार, बताया जा रहा है कि गाड़ी के अचानक मूवमेंट और बैक होने के कारण उर्मिला जी उसकी चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई...

By: Sumaira Khan | Published: April 5, 2026 9:30:49 AM IST

Accident Viral Video 2026: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक बेहद ही चौंकाने और डराने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक छोटी सी लापरवाही एक बड़े और खतरनाक हादसे का कारण बन जाती है, मसेनी इलाके में स्थित निर्मला मेडिकल स्टोर संचालक अवनीश कटियार की माता, उर्मिला कटियार की अपनी ही थार गाड़ी से कुचलकर मौत हो जाती है, वहां मौजूद लोगों के अनुसार, यह हादसा इतना अचानक हुआ कि वहां किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला, बताया जा रहा है कि गाड़ी के अचानक मूवमेंट और बैक होने के कारण उर्मिला जी उसकी चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई. 

इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी, फिलहाल यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हुए तहलका मचा रही है. 

संबंधित खबरें

Advertisement