Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Dhurandhar 2: सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद ‘धुरंधर 2’ में बदलाव, जानें मेकर्स ने क्या बदला?

Dhurandhar 2: सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद ‘धुरंधर 2’ में बदलाव, जानें मेकर्स ने क्या बदला?

Dhurandhar 2 reviews: 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने तेजी से कमाई करते हुए 850 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

By: Shubahm Srivastava | Published: March 30, 2026 10:03:33 PM IST



Dhurandhar 2 Revised Version: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने तेजी से कमाई करते हुए 850 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है और दर्शकों के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

थिएटर्स में भेजा गया नया प्रिंट

फिल्म की सफलता के बीच मेकर्स ने एक अहम फैसला लेते हुए इसका रिवाइज्ड प्रिंट थिएटर्स में भेजा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, देशभर के सिनेमाघरों को नया प्रिंट उपलब्ध कराया गया और इसे तुरंत स्क्रीन पर लगाने के निर्देश दिए गए. कुछ थिएटर्स को यह नया वर्जन शनिवार को मिला, जबकि कुछ को रविवार को.

सीन में हुई गलती को किया गया ठीक

दरअसल, ‘धुरंधर 2’ फिल्म के एक सीन में एक बड़ी तकनीकी गलती सामने आई थी. एक एक्शन सीन के दौरान शीशे में कैमरामैन नजर आ गया था, जिसे दर्शकों ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर दिया. इस गलती की काफी आलोचना भी हुई, जिसके बाद मेकर्स ने इसे गंभीरता से लेते हुए सुधार करने का फैसला किया.

मेकर्स की त्वरित कार्रवाई

निर्देशक आदित्य धर और उनकी टीम ने इस गलती को तुरंत ठीक कर नया प्रिंट तैयार किया. नए वर्जन में उस सीन से कैमरामैन को हटा दिया गया है. मेकर्स की इस त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की जा रही है, क्योंकि इतनी बड़ी फिल्म में छोटी गलतियों को भी सुधारना दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाता है.

स्टार कास्ट 

फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में ‘हमजा’ के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनके साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और गौरव गेरा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. माना जा रहा है कि अब ओटीटी और सैटेलाइट पर भी फिल्म का यही संशोधित वर्जन रिलीज किया जाएगा, ताकि दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके.

Advertisement