Rajat Dalal Gets Married To His Girlfriend: ‘बिग बॉस’ 18 और ‘द 50’ से मशहूर हुए कंटेस्टेंट रजत दलाल ने हाल ही में गुपचुप शादी रचा ली है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी शादी की जानकारी फैंस को दी है. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है. फैंस कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
शादी के बंधन में बंधे रजत दलाल
रजत दलाल ने हाल ही में अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट इस्टाग्राम पर शेयर की है. तस्वीरें में कपल की केमिस्ट्री और खुशी दोनों साफ नजर आ रही है. तस्वीर में वह अपनी पत्नी का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं. दोनों एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं. इस खास दिन पर रजत दलाल ने ऑफ वाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई है. वहीं उनकी पत्नी लाल कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं. तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत’. हालांकि, उन्होंने अपनी पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है.
कपल को बधाई दे रहे फैंस
कपल की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई है. इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब प्यार लुटा रहे हैं. फेजू ने लिखा ‘बहुत-बहुत मुबारक मेरे भाई.’ निक्की तंबोली ने लिखा, ‘बधाई हो रजत, आपके लिए बहुत-बहुत खुश हूं, हमेशा आशीर्वाद मिले.’ कशिश कपूर, जो बिग बॉस 18 का भी हिस्सा थीं, ने लिखा ffffffff????? आप शादीशुदा हैं ! हे भगवान!!! बधाई हो !!!”.
चाहत पांडे से जुड़ रहा था नाम
बता दें कि, रजत दलाल का नाम सोशल मीडिया पर टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे के साथ जोड़ा जा रहा था. दोनों साथ में बिग बॉस और द 50 में नजर आए थे. दोनों का बॉन्ड खूब चर्चाओं में रहा है.