Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: IPL 2026 का पहला मैच काफी शानदार और रोमांच से भरपूर रहा है. शनिवार को बेंगलुरु और हैदराबाद के मैच से IPL रे 19वें सीजन की शुरूआत हुई. आज आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला है. मुंबई और केकेआर की टीमें वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ने वाली है. इस मैच में दर्शकों को खूब मजा आने वाला है. मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच एमआई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाला है. शाम सात बजे मैच का टॉस होगा और साढ़े सात बजे से मैच की शुरुआत होगी.
इन खिलाड़ियों पर रहेगी खास नजर
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा पर आज दर्शकों की खास नजर रहने वाली है. वहीं केकेआर की बात करें, तो फिन एलन, टिम सीफर्ट, कैमरून ग्रीन और अजिंक्या रहाणे पर नजर रहेगी. मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या है, वहीं केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथ में सौंपी गई है.
वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए बेहद खराब मानी जाती है. इस पिच पर गेंदबाजों की खूब पिटाई होती है. यहां कोई भी स्कोर चेज किया जा सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. दोनों टीमों के हाई स्कोर की संभावना है.
मैच प्रिडिक्शन जानें यहां
इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. मुकाबला 50-50 का रहने वाला है. ऐसे में जो टीम लक्ष्य का पीछा करेगी, उसके जीतने के सबसे अधिक चांस है. केकेआर का बैटिंग अटैक काफी बेहतर है. लेकिन गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है. वहीं मुंबई की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों काफी जबरदस्त है.
संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स/कॉर्बिन बॉश, नमनधीर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट.
इम्पैक्ट प्लेयर- मयंक मारकंडे
कोलकाता नाइट राइडर्स – फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अंकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और उमरान मलिक.
इम्पैक्ट प्लेयर- अंगकृष रघुवंशी या कार्तिक त्यागी