Anushka Sharma Reaction Viral: काफी कम ऐसा देखने को लिए मिलता है, जब विराट कोहली फील्डिंग में चूक कर जाए. IPL 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू का आमना सामना हुआ. इस मुकाबले के दौरान एक मौका ऐसा आया जब विराट कोहली से एक कैच छूट गया. कोहली से कैच छूटते ही स्टैंड्स में बैठीं उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने ऐसा रिएक्शन दिया, जो सोशल मीडिया पर इस समय छाया हुआ है. अनुष्का का रिएक्शन वायरल होते ही फैंस वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला खेला गया. पहली पारी के दौरान कोहली से एक कैच छूट गया. पारी का 18वां ओवर लेकर आए भुवनेश्वर कुमार ने तीसरी गेंद पर अनिकेत वर्मा के लिए जान बिछाया और लगभग उन्हें आउट कर ही दिया होता, लेकिन गेंद के नीचे खड़े विराट कोहली से एक गलती हो गई और उन्होंने कैच ड्रॉप कर दिया. कोहली से कैच छूटता देख कैमरा उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की तरफ घूमा और वह कोहली की इस गलती पर हंसती हुई नजर आईं. उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.
Anushka Sharma was laughing….😅#RCBvsSRH #AnushkaSharma #ViratKohli pic.twitter.com/dMBBoKrOTM
— Kavyaaa… (@KeepLearning247) March 28, 2026
विराट ने हिसाब किया बराबर
विराट कोहली ने अपनी इस गलती को पहले ही ओवर में सुधार भी लिया. उन्होंने बाद में अनिकेत का कैच लेकर पवेलियन का रास्ता दिखाया. हालांकि, इस बार गेंदबाजी पर रोमारियो शेफर्ड कर रहे थे. 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए अनिकेत गेंद को सीधी विराट कोहली के हाथों में दे बैठें. हालांकि, आउट होने से पहले वह टीम के लिए काफी बड़ा स्कोर बना चुके थे. अनिकेत ने 18 गेंदों में 43 रन की शानदार पारी खेली थे. जिससे सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 200 के पार पहुंचा.