Viral Video: बॉलीवुड स्टार्स अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी 90 के दशक की हिट जोड़ी में से एक थी. दोनों अपने अफेयर को लेकर उस दौरान खूब सुर्खियों में रहे थे. पिछले साल एक अवॉर्ड शो के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और उन्होंने अपने मशहूर गाने चुरा के दिल मेरा एक साथ डांस किया. अब इस साल एक बार फिर दोनों एक साथ अवॉर्ड शो में नजर आए. दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी
वीडियो में अक्षय और शिल्पा एक-दूसरे से बातें करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों साथ भी किसी बात पर हंसते हुए भी नजर आ रहे हैं. वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘ऐसा महसूस हो रहा जैसे हम 90 के दशक में वापस चल गए हैं.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘वे दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं.’ एक और यूजर ने लिखा कि ‘उन्हें साथ में एक फिल्म जरूर करनी चाहिए. आजकल 50 साल की एक्ट्रेसेस भी अच्छी और फिट रहती है. इन पुराने स्टार्स को 90 के दशक के एक्ट्रेसेस के साथ फिल्म करनी चाहिए. इससे खूब चर्चा होगा और सभी प्रतिभाशाली भी हैं और कास्टिंग भी अच्छी लगेगी. आजकल कोई युवा एक्ट्रेसेस की परवाह नहीं करता, शादी के बाद उनका करियर खत्म हो जाता है. ये पुराने एक्टर अभी भी अपनी आधी उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस क्यों कर रहे हैं?’
अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी की फिल्में
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. फिल्म ‘इंसाफ’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘जानवर’ और ‘धड़कन’ जैसी फिल्मों में दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था. उनके फैंस दोनों को एक बार फिर साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अक्षय फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में रवीना टंडन के साथ एक बार फिर नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 26 जून, 2026 को रिलीज होने वाली है.
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों
‘वेलकम टू द जंगल’ के अलावा अक्षय ‘भूत बंगला’, ‘हैवान’ और ‘गोलमाल 5’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है. हालांकि ‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम के कारण फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है. फिलहाल कोई अपडेट सामने नहीं आया है.