Gold Price Today in India : ईरान के खिलाफ इजराइल और अमेरिका मिलकर युद्ध लड़ रहे हैं. जिसका असर बाकी के देशों पर भी पड़ता नजर आ रहा है. सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जिसका असर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर पड़ रहा है. भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 4,900 रुपये बढ़ गई है और 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा 5188 तेजी के साथ 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. पिछले कारोबारी दिन यह 1,38,912 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई था.
जानें आज सुबह के ताजा रेट
| कैरेट के हिसाब से शुद्धता | सुबह के रेट |
| सोना 24 कैरेट | 146205 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट | 145620 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | 133924 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | 109654 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | 85530 रुपये प्रति 10 ग्राम |
आपके शहर में सोने के दाम
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
| दिल्ली | ₹146820 | ₹134600 | ₹110160 |
| मुंबई | ₹146670 | ₹134450 | ₹110010 |
| कोलकाता | ₹146670 | ₹134450 | ₹110010 |
| चेन्नई | ₹148370 | ₹136000 | ₹113500 |
| पटना | ₹146720 | ₹134500 | ₹110060 |
| लखनऊ | ₹146820 | ₹134600 | ₹110160 |
| कानपुर | ₹146820 | ₹134600 | ₹110160 |
| मेरठ | ₹146820 | ₹134600 | ₹110160 |
| अयोध्या | ₹146820 | ₹134600 | ₹110160 |
पिछले दिन कितना था सोने का भाव?
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत बढ़कर 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी. 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 4,900 रुपये बढ़कर 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. सर्राफा बाजार में पिछले दिन सोने का भाव 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 82.17 डॉलर यानी लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 4,556.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.