Bus Accident Live Video 2026: बांग्लादेश के दौलतदिया घाट से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा गया है कि कैसे एक यात्रियों से भरी पूरी की पूरी बस देखते ही देखते अनियंत्रित होकर पद्मा नदी के गहरे पानी में समा गई? वहां मौजूद लोगों का कहना है कि यह मंजर इतना खौफनाक था कि हादसे के होते ही वहां चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते बस आंखों के आगे से ओझल हो गई, आपको बता दें कि इस खतरनाक हसदे में पूरे 35 मासूम लोग लापता हैं जिनका अभी तक भी कोई अता-पता नहीं है.
फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीम अपने काम में लगी है, आपको यह भी बता दें कि बस के डूबते ही जिन्हें तैरना आता था उनमे से कुछ लोग तेजी से पानी से बहार आ गए थे, जिन्हें देख उनके परिवार वालों को तो चैन की सांस मिली, मगर अब तक पूरे 35 लोगों के घरवालों की हालत बुरी है, फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बाकी सबके भी मिलने की दुआ कर रहे हैं.