Home > वीडियो > क्या जिंदा है Jeffrey Epstein? फ्लोरिडा के हाईवे पर दिखा ‘हूबहू’ हमशक्ल, वीडियो देख इंटरनेट पर मचा बवाल!

क्या जिंदा है Jeffrey Epstein? फ्लोरिडा के हाईवे पर दिखा ‘हूबहू’ हमशक्ल, वीडियो देख इंटरनेट पर मचा बवाल!

Jeffrey Epstein Viral Video: 'क्या जेफ्री एप्सटीन सच में जिंदा है'? इंटरनेट पर इन दिनों दक्षिण फ्लोरिडा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक शख्स ग्रे कलर की कार चलाते हुए देखा गया, जिसने वाइट कलर की कैप और काला चश्मे पहने हुए था, जिसका चेहरा मशहूर हो रहे जेफ्री एप्सटीन से हूबहू मिल रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रहा है...

By: Sumaira Khan | Published: March 15, 2026 2:53:27 PM IST

Jeffrey Epstein Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों दक्षिण फ्लोरिडा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक शख्स ग्रे कलर की कार चलाते हुए देखा गया, जिसने वाइट कलर की कैप और काला चश्मे पहने हुए था, जिसका चेहरा मशहूर हो रहे ‘जेफ्री एप्सटीन’ से हूबहू मिल रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रहा है, लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं आ रहा है, कुछ तो यह कहते भी नजर आए कि ‘क्या यह आदमी सच में जिंदा है’? लोग वीडियो के लीक होने के बाद से ही 2019 में जेल में हुई उनकी मौत पर सवाल उठा रहे हैं, यूजर्स कहते नजर आए कि यह सब एक ड्रामा था, वो शायद आज भी जिंदा है.

हालांकि ‘फैक्ट चेक’ और अधिकारियों का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है और वो सिर्फ एक मिलता जुलता हमशक्ल आदमी है, मगर सोशल मीडिया पर लोग इस बात को मानने को ही तैयार नहीं हैं, और वीडियो को खूब तेजी से शेयर कर रहे हैं. 

संबंधित खबरें

Advertisement