Home > वीडियो > Aamir Khan 61st Birthday: एक ही छत के नीचे दिखीं ‘Ex-Wife’ और न्यू ‘Girlfriend’, बेटी आयरा थी बेहद खुश!

Aamir Khan 61st Birthday: एक ही छत के नीचे दिखीं ‘Ex-Wife’ और न्यू ‘Girlfriend’, बेटी आयरा थी बेहद खुश!

Aamir Khan 61st Birthday: आमिर खान ने बनाया अपना 61वां जन्मदिन, जिसका वीडियो हो रहा है तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल, जन्मदिन पर भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर इरफान पठान भी पहुंचे, बर्थडे के सेलिब्रेशन का वीडियो इरफान ने ही अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके सबके साथ शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने आमिर को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी...

By: Sumaira Khan | Published: March 15, 2026 12:25:23 PM IST

Aamir Khan 61st Birthday: बॉलीवुड के तीनों खानों में से एक आमिर खान इस साल 61 साल के हो चुके हैं, जिनका यह बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो इस वक्त पूरे सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, आमिर के जन्मदिन पर भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर इरफान पठान भी पहुंचे, आपको बता दें कि यह बर्थडे के सेलिब्रेशन का वीडियो इरफान ने ही अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके सबके साथ शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने आमिर को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, साथ ही उनकी बेटी आयरा खान को उनके बेहतरीन ‘Agatsu Foundation’ के काम के लिए तारीफ करते भी दिखे.

यहां तक सब ठीक था, मगर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स की नजरें पड़ीं वीडियो में खड़ी उनकी एक्स-वाइफ किरण और न्यू गर्लफ्रेंड गौरी पर, जिसके बाद इंटरनेट पर इसी बात की चर्चा होने लगी कि आखिर एक ही छत के नीचे यह दोनों इतने प्यार से कैसे खड़ी हैं? कोई और होता तो अभी तक लड़ाई-झगड़े हो चुके होते, लोग बॉलीवुड के लोगों की मेंटालिटी और उनकी खुली सोच को लेकर तरह-तरह की बातें करने लगे, साथ ही लोग आमिर को उनके जन्मदिन के लिए भी खूब विश करते आए नजर. 

संबंधित खबरें

Advertisement