Bangladesh vs Pakistan: ODI मैच का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. दरअसल, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे ODI मैच के दौरान, सलमान अली आगा एक अजीबोगरीब रन-आउट का शिकार बन गए और पवेलियन लौट गए. बता दें कि ढाका में हो रहे इस मैच में, वो अच्छी लय में दिख रहे थे और एक संयमित पारी खेल रहे थे; वहीं, बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन की सूझबूझ की वजह सेवो रन-आउट हो गए. सीधा सीधा है कि , वो इससे नाखुश थे और पवेलियन लौटते समय वो साफ़ तौर पर गुस्से में नज़र आ रहे थे. जैसे ही वो बाउंड्री लाइन पर पहुंचे, वैसे ही उन्होंने गुस्से और निराशा में अपना हेलमेट और ग्लव्स ज़मीन पर पटके. वहीं इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है.
मेहदी और सलमान के बीच शुरू हुई जुबानी जंग
बता दें कि यह घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर के दौरान हुई. ओवर की चौथी गेंद पर, मोहम्मद रिज़वान ने गेंद को ऑन-साइड की तरफ हल्के से धकेला. चूंकि गेंद काफी धीमी गति से जा रही थी, इसलिए गेंदबाज़—मेहदी हसन मिराज़—उसे रोकने के लिए दौड़ पड़े; लेकिन, सलमान अली आगा अनजाने में उनके रास्ते में आ गए, जिसके कारण दोनों खिलाड़ियों के बीच हल्की-फुल्की टक्कर हो गई. इसी बीच, गेंद सलमान के पैरों के पास आकर रुक गई. गेंद को रुका हुआ देखकर, सलमान ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें इस बात का एहसास नहीं हुआ कि वो अपनी क्रीज़ से बाहर थे. वहीं बांग्लादेशी कप्तान सलमान से पहले गेंद तक पहुँच गए और उसे स्टंप्स पर फेंक दिया. जैसे ही गेंद स्टंप्स से टकराई, रन-आउट की अपील की गई; ऑन-फील्ड अंपायर ने फ़ैसला तीसरे अंपायर को सौंप दिया, जिन्होंने बाद में सलमान को रन-आउट घोषित कर दिया.
Every action have equal and opposite reaction❤️🔥👀 pic.twitter.com/904DjFvhsY
— Faizan Ali (@Pov_Faizan) March 13, 2026
सलमान के उड़े होश
वहीं सलमान ने बांग्लादेशी कप्तान, मेहदी हसन को यह समझाने की कोशिश की कि वो तो बस गेंद को उठाकर वापस देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हसन अपनी बात पर अड़े रहे कि वो अपनी क्रीज़ से बाहर थे. जिसके बाद सलमान साफ़ तौर पर गुस्से में पवेलियन की ओर लौट गए. इसी बीच, मोहम्मद रिज़वान ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों से जो उस समय काफी आक्रामक दिख रहे थे, उनसे शांत रहने की अपील की. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है और लोग तरह तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं.