Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > ‘हिंदू मुसलमानों से बेहतर’, बप्पा के सामने सिर झुकाती है ये मुस्लिम हसीना; दूसरे धर्म में कर चुकी हैं शादी

‘हिंदू मुसलमानों से बेहतर’, बप्पा के सामने सिर झुकाती है ये मुस्लिम हसीना; दूसरे धर्म में कर चुकी हैं शादी

Mumtaz On Interfaith Marriage: एक्ट्रेस मुमताज ने इंटरफेथ मैरिज, पॉलिगैमी और आध्यात्मिक मान्यताओं पर खुलकर बातचीत की है. उन्होंने कहा कि -'मैं दोनों धर्मों में विश्वास करती हूं. मैंने एक हिंदू से शादी की है. मेरी बहन ने भी एक हिंदू से शादी की. हम दोनों ही बहुत खुश हैं. मेरे पति मेरा बहुत ख्याल रखते हैं.'

By: Preeti Rajput | Published: March 13, 2026 9:53:00 PM IST



Mumtaz On Interfaith Marriage: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है. इस शादी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. वहीं, इन सबके बीच फेमस एक्ट्रेस मुमताज ने इंटरफेथ मैरिज, पॉलिगैमी और आध्यात्मिक मान्यताओं पर खुलकर बातचीत की है. 

‘मेरे पसंदीदा भगवान शंकर जी और कान्हा जी’

हाल ही में हुई एक बातचीत के दौरान मुमताज ने कहा कि – ‘मेरे पसंदीदा भगवान शंकर जी और कान्हा जी हैं. मैं मुस्लिम होने के बाद भी उनमें गहरी आस्था रखती हूं.’ मुमताज ने आगे कहा कि ‘जब भी मैं अपने घर की सीढ़ियों से नीचे उतरती हूं, तो वहां गणेश भगवान की मूर्ती होती है. वह मेरे प्रिय हैं और मैं उनके चरणों में प्रणाम करती हूं. मैं शंकर जी वह भी काफी विश्वास रखती हूं. बचपन से ही मुझे खूबसूरत लोग पसंद हैं और मुझे लगता हैं कि वह सबसे खूबसूरत भगवान हैं. इसी कारण मैं उनसे प्यार करती हूं. ये दो देवता हैं, जिनमें वह विश्वास रखती हूं.’ उन्होंने कहा कि -‘मैं दोनों धर्मों में विश्वास करती हूं. मैंने एक हिंदू से शादी की है. मेरी बहन ने भी एक हिंदू से शादी की. हम दोनों ही बहुत खुश हैं. मेरे पति मेरा बहुत ख्याल रखते हैं.’

महाराष्ट्र में धर्मांतरण पर सख्ती! अब लव जिहाद पर लगेगी लगाम; कड़े नियम लाने की तैयारी में सरकार

‘मैं कहती हूं, यह गलत है’

मुमताज ने कहा कि – ‘मुसलमानों में कई पुरुषों ने तीन चार शादियां कीं. फिर उन्होंने अपनी पत्नियों को छोड़ दिया. इससे मुसलमान हिंदुओं से बेहतर कैसे जाते हैं? एक आदमी को 3 से 4 शादियां नहीं करनी चाहिए. मैं खुद मुसलमान हूं और मैं कहती हूं, यह गलत है. एक पत्नी रखना और फिर दूसरी से शादी करना और फिर तीसरी से.’

लास्ट में मुमताज कहती हैं कि एक को छोड़कर दूसरी से शादी करना, यह किस तरह से सही है? क्या यह पाप नहीं है? इस मामले में हिंदू बेहतर हैं. वह आमतौर पर एक ही से शादी करना चाहते हैं. कभी-कभी वह दोबारा शादी कर सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि वह आसानी से एक व्यक्ति को छोड़कर दूसरे के पास चले जाते हैं, ये गलत है.’

Indane gas booking WhatsApp: 5 आसान स्टेप में वाट्सऐप के जरिये बुक करें LPG सिलेंडर, फटाफट कर लें नोट

Advertisement