Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Dhurandhar 2: रिलीज से पहले देखें ‘धुरंधर 2’, धड़ल्ले से बिक रहीं टिकट; जानें कहां देख सकते हैं फिल्म?

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले देखें ‘धुरंधर 2’, धड़ल्ले से बिक रहीं टिकट; जानें कहां देख सकते हैं फिल्म?

Dhurandhar 2: धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. लेकिन फैंस के लिए एक खुशखबरी है, यह फिल्म रिलीज से पहले 18 मार्च की शाम को देख सकते हैं.

By: Preeti Rajput | Published: March 10, 2026 7:04:46 PM IST



Dhurandhar 2: धुरंधर: द रिवेंज का फैंस काफी सालों से इंतजार कर रहे हैं. अदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के पहले पार्ट ने खूब धमाल मचाया था. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर माधवन अहम रोल में नजर आए थे. रणवीर सिंह ने फिल्म में भारतीय जासूस हमजा उर्फ जसकीरत का किरदार निभाया था. दूसरे पार्ट में भी वह इसी किरदार में नजर आने वाले हैं. पार्ट 1 दिसंबर में रिलीज किया गया था, उसी दौरान पार्ट 2 की घोषणा भी कर दी गई थी, तभी से धुरंधर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को लेकर इतना बज है कि मेकर्स रिलीज़ से एक दिन पहले फैंस के लिए प्रीव्यू शो ऑर्गनाइज कर रहे हैं. 

धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू

धुरंधर 2 का ट्रेलर 7 मार्च शनिवार को लॉन्च किया गया था. फिल्म का दमदार ट्रेलर फैंस को खूब पसंद आया. मेकर्स ने अब रिलीज से एक दिन पहले18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू की घोषणा की. BookMyShow और District जैसे ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए शनिवार दोपहर को पेड प्रीव्यू के लिए बुकिंग शुरू कर दी थी.

कितने बजे शुरु होगा शो?

धुरंधर 2 का पेड प्रीव्यू 18 मार्च की शाम को होने वाले हैं. इसकी रिलीज से एक दिन पहले ही प्रीव्यू है. भारत भर में कई थिएटर शाम 4-5 बजे शो शुरु किया जाएगा. कुछ स्क्रीन पर उस शाम शो चलेंगे. पेड प्रीव्यू पूरे भारत में लगभग 5000 स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे. अगले दिन फिल्म की रिलीज और भी बड़ी होगी. 

Randeep Hooda Lin Laishram Baby: रणदीप हुड्डा के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म; दादा को बर्थडे पर मिला बड़ा तोहफा

धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग

धुरंधर 2 के पेड़ प्रीव्यू के टिकट की कीमतें बहुत अधिक थीं. ड सोर्स के मुताबिक, पूरे भारत में हिंदी के लिए टिकट की कीमत करीब 417 है. मल्टीप्लेक्स में यह आंकड़ा लगभग ₹550 के करीब है. मंगलवार शाम तक, फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए 3 लाख से ज़्यादा टिकट बेचे थे. जिसके कारण 16 करोड़ से ज्यादा कमाई हो गई है. 

Salim Khan: ईद पर क्यों रिलीज होती हैं फिल्में? सलमान खान के पिता ने बताई वजह; फतवा देने वालों को भी दिया करारा जवाब

Advertisement