Randeep Hooda Lin Laishram Baby | Randeep Hooda Baby Girl | Randeep Hooda and Lin Laishram Welcome Baby Girl: एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 10 मार्च को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. कपल ने इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर करते हुए बताया कि उनकी बेटी का जन्म ऐसे दिन हुआ है जो पहले से ही परिवार के लिए बहुत खास है. एक्टर की बेटी का जन्म उनके पिता के जन्मदिन के मौके पर हुआ है. पिता बने रणदीप की खुशी का ठिकाना नहीं है, जो उनकी पोस्ट में साफ नजर आ रही है. उन्होंने बेटी की पहली झलक दिखाते हुए तस्वीर पोस्ट की है.
कब हुआ बेटी का जन्म?
रणदीप हुड्डा ने 10 मार्च 2026 को शाम करीब 4 बजे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में अपनी बेटी की झलक दिखाते हुए कैप्शन भी लिखा है. पहली तस्वीर में बेबी रणदीप के पिता रणवीर हुड्डा की गोद में नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में बेटी के क्यूट से हाथ की ब्लैक एंड व्हाइट झलक दिख रही है. हालांकि, बाकी स्टार्स की तरह एक्टर ने भी बेबी का चेहरा रिवील नहीं किया है.
कैप्शन में क्या लिखा?
तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने पिता और अपने बेटी दोनों को जन्मदिन की बधाई दी और अपनी पत्नी लिन को भी थैंक्यू बोला है. एक्टर ने लिखा कि ‘दादाजी आर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई
आज, जब मैं पिता बना हूं, तो आपके लिए मेरी तारीफ और भी गहरी हो गई है, पापा. और सबसे जरूरी बात – लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी छोटी बच्ची को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद.
एक छोटी बच्ची और ज़िंदगी भर का प्यार.’