Home > वीडियो > लखनऊ में बर्थडे पार्टी बनी ‘मातम’! 12 साल के उनैज़ को करीब से मारी गोली,आखिर कौन बचा रहा है आरोपियों को?

लखनऊ में बर्थडे पार्टी बनी ‘मातम’! 12 साल के उनैज़ को करीब से मारी गोली,आखिर कौन बचा रहा है आरोपियों को?

12 Year Old Student Killed In Birthday Party: उनैज़ की मौत ने लखनऊ की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं जानकारी के अनुसार, जश्न के माहौल के बीच अचानक चली गोली ने एक हहंसते-खेलते बच्चे की जिंदगी छीन ली, पीड़ित पिता का दुख और बेबसी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है, जिनसे कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी है, परिवार का सीधा आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है क्योंकि उनके तार सत्ता या प्रभावशाली गलियारों से जुड़े हैं, यह घटना दर्शाती है कि कैसे 'अवैध हथियारों' और 'दबंगई' का कल्चर मासूमों की जान ले रहा है, फिलहाल, लखनऊ पुलिस से लगातार यह अनुरोध किया जा रहा है कि वे बिना किसी राजनैतिक दबाव के निष्पक्ष जांच करें और हत्यारों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजें.

By: Aksha Choudhary | Published: March 6, 2026 9:49:00 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेहद दर्दनाक वाकया पेश आया है, 12 वर्षीय छात्र उनैज़ को उसके दोस्तों या परिचितों द्वारा एक जन्मदिन की पार्टी में बुलाया गया था, जहां उसे बेहद करीब से (Point Blank Range) गोली मार दी गई, इस हमले में मासूम उनैज़ की जान चली गई, मृतक के परिवार का आरोप है कि आरोपी बेहद प्रभावशाली और राजनैतिक रसूख वाले लोग हैं, जिसके कारण स्थानीय पुलिस कार्यवाही करने के बजाय मामले को दबाने और टालमटोल करने की कोशिश कर रही है, सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर न्याय की मांग (Justice For Unaiz) तेज हो गई है.

संबंधित खबरें

Advertisement