Home > वीडियो > Sonu Sood का दुबई मिशन: कैसे फंसे हुए लोगों को मिल रही है मदद? जानिए पूरा प्लान!

Sonu Sood का दुबई मिशन: कैसे फंसे हुए लोगों को मिल रही है मदद? जानिए पूरा प्लान!

Sonu Sood Humanitarian Work Dubai: सोनू सूद की परोपकारी संस्था (Sood Charity Foundation) लगातार देश-विदेश में जरूरतमंदों की सेवा में लगी हुई है ताजा मामले में, दुबई में फंसे कुछ भारतीयों ने सोशल मीडिया के जरिए सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई थी, इनमें से कई लोगों की नौकरियां चली गई थीं या उनके पासपोर्ट संबंधी विवाद थे, जिसके कारण वे सड़क पर आने को मजबूर थे सबसे अहम जो ईरान और इजराइल में दिक्कत है उन्हें लेकर सोनू सूद ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनकी टीम ने दुबई में रहने-खाने का इंतजाम कर लिया है और जब तक उनकी वतन वापसी नहीं हो जाती, उन्हें कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी, लोग सोनू सूद को "कलियुग का मसीहा" कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने एक बार फिर सरकारी सिस्टम से पहले पहुंचकर लोगों की जान बचाई है.

By: Aksha Choudhary | Published: March 6, 2026 1:04:58 PM IST

मशहूर अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मदद करने के लिए केवल पैसा ही नहीं, बल्कि बड़ा दिल होना भी जरूरी है, हाल ही में दुबई में कई भारतीय मजदूर और पर्यटक किन्हीं कारणों से फंस गए थे, जिनके पास ना रहने की जगह थी और ना ही खाने के पैसे, जैसे ही यह खबर सोनू सूद तक पहुंची, उन्होंने तुरंत अपनी टीम को सक्रिय किया और उन सभी लोगों के लिए मुफ्त आवास और भोजन की व्यवस्था कर दी, सोनू सूद के इस कदम की ना केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जमकर तारीफ हो रही है.

संबंधित खबरें

Advertisement