Wedding Reception: हैदराबाद में आयोजित विजय और रश्मिका के इस ऐतिहासिक रिसेप्शन में तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी, अपनी पत्नी अमाला अक्किनेनी और बेटे अखिल अक्किनेनी के साथ पहुंचे, अक्किनेनी परिवार की इस शाही मौजूदगी ने पूरे वेन्यू पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, जैसे की सभी को पता है नागार्जुन सर हमेशा की तरह अपने क्लासिक और शालीन अंदाज में नजर आए, वहीं अमाला जी ने अपनी सादगीपूर्ण सुंदरता से महफिल में गरिमा भर दी
अखिल अक्किनेनी ने भी अपने डैपर लुक से प्रशंसकों का दिल जीत लिया, इस पावर-पैक परिवार ने स्टेज पर जाकर नवविवाहित जोड़े, विजय और रश्मिका को आशीर्वाद दिया और उनके साथ ढेर सारी तस्वीरें खिंचवाईं, ‘Virosh’ के इस खास दिन पर नागार्जुन सर का पहुंचना फिल्म इंडस्ट्री में उनके आपसी सम्मान और गहरे रिश्तों को दर्शाता है, फिलहाल अब सोशल मीडिया पर अक्किनेनी परिवार और न्यूलीवेड्स के ये यादगार पल जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहे हैं.