Home > वीडियो > पिता की मौत से उजड़ी बेटी की डोली: शादी के कार्ड बांटते समय चलती बस के आगे कूद कर दी जान!

पिता की मौत से उजड़ी बेटी की डोली: शादी के कार्ड बांटते समय चलती बस के आगे कूद कर दी जान!

हाल ही में हरियाणा के हांसी में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसने वहां के क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है, एक पिता, देवी सिंह ने, जब वे घर से निकल कर अपनी लाडली बेटी के शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए निकले, उसी समय उन्होंने हरियाणा रोडवेज बस के आगे कूद कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. खबरों के मुताबिक, जब यह हादसा हुआ तो देवी सिंह के पास उनकी बेटी के शादी के कार्ड होने की वजह से, वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गई हैं....

By: Sumaira Khan | Published: March 3, 2026 10:03:19 AM IST

हाल ही में हरियाणा के हांसी में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसने वहां के क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है, एक पिता, देवी सिंह ने, जब वे घर से निकल कर अपनी लाडली बेटी के शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए निकले, उसी समय उन्होंने हरियाणा रोडवेज बस के आगे कूद कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. खबरों के मुताबिक, जब यह हादसा हुआ तो देवी सिंह के पास उनकी बेटी के शादी के कार्ड होने की वजह से, वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गई हैं.

जैसे ही यह हादसा हुआ, पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और इसका CCTV फुटेज तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया, माना जा रहा है कि देवी सिंह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे, लेकिन आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों को अब खुलासा नहीं हो पाया है, वहीं, घर पर जहां शादी की शहनाई बजने वाली थी, वहीं अब वहां केवल चीख-पुकार है, पुलिस इस मामले को गहनता से जांच कर रही है कि वह क्या वे किसी तरह के कर्ज में दबे थे या कोई पारिवारिक विवाद उनकी मौत की वजह बना.

संबंधित खबरें

Advertisement