Home > वीडियो > आस्था के केंद्र में ‘गुंडागर्दी’: दर्शन करने आए श्रद्धालु को गार्डों ने लात-घूंसों से पीटा!

आस्था के केंद्र में ‘गुंडागर्दी’: दर्शन करने आए श्रद्धालु को गार्डों ने लात-घूंसों से पीटा!

नासिक के अपने प्रसिद्ध त्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में एक ऐसी घटना हुई है जिसने पूरे देश के श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया है, सलग छुट्टियों के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था, उसे नियंत्रित करने के नाम पर वहां तैनात सुरक्षा गार्डों ने मर्यादा की सभी हदें पार कर ली हैं. हाल ही में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वहां तैनात गार्ड श्रद्धालु को लात-घूंसों से बुरी तरह मार रहे हैं। हालांकि, हैरान करने वाली बात यह है कि मारपीट इतनी हिंसक हुई है कि श्रद्धालु के कपड़े तक फट गए हैं...

By: Sumaira Khan | Last Updated: March 2, 2026 4:00:06 PM IST

नासिक के अपने प्रसिद्ध त्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में एक ऐसी घटना हुई है जिसने पूरे देश के श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया है, सलग छुट्टियों के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था, उसे नियंत्रित करने के नाम पर वहां तैनात सुरक्षा गार्डों ने मर्यादा की सभी हदें पार कर ली हैं. हाल ही में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वहां तैनात गार्ड श्रद्धालु को लात-घूंसों से बुरी तरह मार रहे हैं। हालांकि, हैरान करने वाली बात यह है कि मारपीट इतनी हिंसक हुई है कि श्रद्धालु के कपड़े तक फट गए हैं.

चश्मदीदों के मुताबिक, मामूली कहासुनी के बाद ही गार्डों ने अपना आपा खो दिया और श्रद्धालु पर टूट पड़े, यह पहली बार नहीं है जब त्र्यम्बकेश्वर मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर ऐसे आरोप लग चुके हैं, इससे पहले भी कई बार ऐसे ही मामले हो चुके हैं, प्रशासन की नाकामी और सुरक्षा गार्डों की ‘गुंडागर्दी’ ने मंदिर की छवि पर गहरा दाग लगाया है और अब देखना यह होगा कि इस अमानवीय व्यवहार के बाद प्रशासन दोषियों पर क्या एक्शन लेता है.

संबंधित खबरें

Advertisement