Urvashi Rautela Viral Video: बॉलीवुड की सबसे हॉट और सुंदर अभिनेत्रियों में से एक उर्वशी रौतेला अपने स्टाइल के साथ साथ चटपटी बातों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती ही हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में रहने की वजह कुछ और ही निकली, अब हाल ही में एक इवेंट के दौरान उर्वशी का एक ऐसा रूप लोगों को देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर किसी का दिल जीत लिया, आमतौर पर सेलिब्रिटी अपने फैन्स से दूरी बनाकर रखते हैं, या तो किसी को उनके गार्ड रोक देते हैं या फिर एक्टर्स खुद उन्हें इग्नोर कर देते हैं, लेकिन उर्वशी ने इसके बिल्कुल उलट किया, उन्होंने अपने मेल फैन्स (लड़कों) के साथ न केवल वक्त बिताया, बल्कि खुद आगे बढ़कर उनके साथ फोटो क्लिक करवाई
उर्वशी के इस सहज और सम्मानजनक व्यवहार ने वहां मौजूद लड़कों को हैरान कर दिया, एक्ट्रेस की इस सादगी और रिस्पेक्टफुल नेचर को देखकर उनके फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग कह रहे हैं कि उर्वशी ने वाकई सबका दिल जीत लिया है.