आम तौर पर सोशल मीडिया पर हमें कई तरह के अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिलते ही रहते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हुए इस खतरनाक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक इंसान की लापरवाही उसकी जान पर लग जाती है, अपनी वीडियो बनाने के लिए उस इंसान ने अपना हाथ जाली में डाल दिया और खेल खेलने में इतना बिजी हो गया कि उसे एहसास तक न हुआ कि उसका हाथ जाली के अंदर है, मौका का फायदा उठाने के लिए उस खूंखार शेर ने अपना जबड़ा उस इंसान के हाथ पर फिराने का मौका देखते हुए हाथ अपने मजबूत जबड़े में ले लिया
यह मंजर इतना डरावना था कि वहां मौजूद लोग दहशत के मारे चिल्लाने लगे, वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह व्यक्ति दर्द से तड़प रहा है और पूरी ताकत लगाकर अपना हाथ शेर के मुंह से निकालने की कोशिश कर रहा है, काफी देर तक चले इस खौफनाक संघर्ष के बाद, किस्मत से उसका हाथ छूट तो गया, लेकिन वह बुरी तरह घायल हो गया, यह घटना हमें सबक देती है कि वन्यजीवों के साथ खिलवाड़ या नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है.