Home > वीडियो > जब इवेंट में ‘Ethnic outfit’ पहनकर पहुंची हिना खान, रमजान के पाक महीने में जीता फैन्स का दिल!

जब इवेंट में ‘Ethnic outfit’ पहनकर पहुंची हिना खान, रमजान के पाक महीने में जीता फैन्स का दिल!

Hina Khan Ramzan Look: टीवी स्क्रीन पर अपनी चर्चा बटोरने वाली स्टाइलिश और काबिल एक्ट्रेस हिना खान का नाम अक्सर अपने कमाल के कपड़ों के अंदाज के लिए सुना जाता है, लेकिन हाल ही में इसे देखने के बाद अब यह तो तय है कि यह अभिनेत्री अपने स्टाइलिश अंदाज के अलावा किसी न किसी बहुत ही विशेष अंदाज में भी नजर आती हैं. आपको बता दें कि...

By: Sumaira Khan | Published: March 2, 2026 9:13:34 AM IST

Hina Khan Ramzan Look: टीवी स्क्रीन पर अपनी चर्चा बटोरने वाली स्टाइलिश और काबिल एक्ट्रेस हिना खान का नाम अक्सर अपने कमाल के कपड़ों के अंदाज के लिए सुना जाता है, लेकिन हाल ही में इसे देखने के बाद अब यह तो तय है कि यह अभिनेत्री अपने स्टाइलिश अंदाज के अलावा किसी न किसी बहुत ही विशेष अंदाज में भी नजर आती हैं. आपको बता दें कि रमजान के इस पाक महीने का सम्मान करते हुए, हिना खान एक बेहद ही खूबसूरत और शालीन आउटफिट में नजर आईं, उन्होंने सिर से पांव तक खुद को पूरे कपड़ों में ढका हुआ था, जो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है.

हिना का यह ‘एथनिक लुक’ न केवल उनकी संस्कृति के प्रति सम्मान को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि वह वक्त और मौके के हिसाब से खुद को ढालना बखूबी जानती हैं. इवेंट के दौरान हिना के चेहरे पर एक अलग ही नूर और सादगी देखने को मिली, जैसे ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, फैन्स ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए, लोगों का कहना है कि हिना ने यह साबित कर दिया कि खूबसूरती के लिए छोटे कपड़ों की जरूरत नहीं होती, बल्कि इंसान की शख्सियत और उसका सलीका ही उसे सबसे अलग बनाता है.

संबंधित खबरें

Advertisement