Home > व्यापार > वीकेंड पर खरीदने जा रहे हैं चांदी तो जान लें अपने शहरों के ताजा रेट्स, फिर जाएं ज्वैलरी की शॉप पर

वीकेंड पर खरीदने जा रहे हैं चांदी तो जान लें अपने शहरों के ताजा रेट्स, फिर जाएं ज्वैलरी की शॉप पर

Weekend 1 March 2026 Latest Silver Price: चांदी के दामों में भी लगातार इजाफा होना जारी है. शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है. ऐसे में शुक्रवार शाम के दाम ही दोनों दिन लागू रहेंगे.

By: JP Yadav | Published: February 28, 2026 11:19:31 AM IST



Weekend 1 March 2026 Latest Silver Price: सोने और चांदी के दामों में तेजी जारी है. वैश्चिक स्तर पर राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता के चलते लगातार सोने और चांदी के दामों में इजाफा हो रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत बढ़कर 89.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है. इसी तरह इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत 2,66,700 रुपये प्रति किलो पर थी. दो दिन शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है. ऐसे में चांदी के दाम सोमवार सुबह तक यही रहेंगे. गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार (28 फरवरी, 2026) को चांदी 2,85,000 रुपये किलो पर है. रविवार को भी यही दाम रहेंगे.  

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर 10 ग्राम चांदी   100 ग्राम चांदी   1 किलो चांदी  
दिल्ली  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
मुंबई  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
कोलकाता  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
चेन्नई  2,950 रुपये  29,500 रुपये  2,95,000 रुपये
पटना  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
लखनऊ  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
अयोध्या  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
कानपुर  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
गाजियाबाद  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
नोएडा  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
गुरुग्राम  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
चंडीगढ़  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
जयपुर  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
मेरठ  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
लुधियाना  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
गुवाहाटी  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
इंदौर  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
अहमदाबाद  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
सूरत  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
वडोदरा  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
नागपुर  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
पुणे  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
नासिक  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
बैंगलोर  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
भुवनेश्वर  2,950 रुपये  29,500 रुपये  2,95,000 रुपये
कटक  2,950 रुपये  29,500 रुपये  2,95,000 रुपये
केरल  2,950 रुपये  29,500 रुपये  2,95,000 रुपये
रायपुर  2,850 रुपये  28,500 रुपये  2,85,000 रुपये
हैदराबाद  2,950 रुपये  29,500 रुपये  2,95,000 रुपये

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि कीमती मेटल्स में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उथल-पुथल के दौर में चांदी के दामों में बढ़ोतरी फिलहाल नहीं थमने वाली है, लेकिन यह आम खरीदारों से दूर ही रहेगा. 

Advertisement